Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score , IPL 2026: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में समीर रिजवी के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर पर 6 विकेट से हरा दिया और जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. लखनऊ से मिले 142 लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब हुई थी. दिल्ली ने 26 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने संभल कर साझेदारी की. दोनों ने क्रीज पर पांव जमाने के बाद खराब गेंद पर बाउंड्री बटोरी और सिंगल लेकर स्कोरबोर्ड चलाए रखा. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में नाबाद 119 रनों की साझेदारी की. दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 70 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया. (स्कोरकार्ड)
इससे पहले, अपने होम ग्राउंड पर खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू परिस्थिति का फायदा नहीं उठा पाई और 8 गेंद रहते ही 141 रनों पर ऑल-आउट हुई. लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की गेंदों का लखनऊ के बल्लेबाजों के पास कोई जवाह नहीं दिखा. ऋषभ पंत इस मैच में टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए थे. वो दुर्भाग्यपुर्ण तरीके से रन आउट हुए. इस विकेट से आउट होने के बाद जो विकटों का पतझर शुरू हुआ, वो खत्म नहीं हुआ. मिचेल मार्श और अब्दुल समद को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता पाया. समद ने 36 तो मार्श ने 35 रन बनाए. लखनऊ के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. दिल्ली के लिए टी नटराजन ने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 3 तो लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देते हुए 3 विकेट झटके. बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट सब्स: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, अक्षत रघुवंशी
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली 6 विकेट से जीती
दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से जीती. समीर रिजवी ने अब्दुल समद की गेंद पर जीत का छक्का लगाया. आज उन्होंने अहम पारी खेली है. इम्पैक्ट प्लेयर की मैच जिताऊ पारी. लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था, ऐसे में रिजवी और स्टब्स ने साझेदारी की. कोई जोखिम भरे शॉर्ट नहीं खेले और सिंगल-डबल से स्ट्राइक रोटेट किया. मौका मिला तो बाउंड्री लगाई. दिल्ली इस जीत से काफी खुश होगी. वहीं लखनऊ को देखना होगा कि उससे कहां गलती हुई. 141 पर ऑल-आउट होने के बाद उसकी शुरुआत तो अच्छी हुई थी. लेकिन फिर रिजवी और स्टब्स की साझेदारी से मैच पूरा बदल गया.
17.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 145/4
LSG vs DC LIVE Score: अगले ओवर में खत्म होगा मैच?
क्या यह मैच अगले ओवर में खत्म हो जाएगा? दिल्ली को जीत के लिए अब केवल 16 रन चाहिए. रिजवी ने पिछले ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा है. रिजवी का पचासा पूरा हो चुका है. रिजवी और स्टब्स के बीच साझेदारी 100 रनों की हो चुकी है. दिल्ली ने 26 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया था. लेकिन फिर इस दोनों ने संभल कर खेलते हुए साझेदारी कर मैच में दिल्ली को वापसी करवाई.
16.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 126/4
LSG vs DC LIVE Score: 30 में चाहिए 29
दिल्ली को अब 30 गेंदों में जीत के लिए 29 रन चाहिए. रिजवी और स्टब्स जल्दी में नहीं लग रहे हैं. लखनऊ के जीत की संभावना 10 से भी कम है. रिजवी और स्टब्स के बीच साझेदारी 86 रनों की हो चुकी है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं.
15.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 113/4
LSG vs DC LIVE Score: समीर रिजवी का अर्द्धशतक
समीर रिजवी का अर्द्धशतक हुआ. रिजवी ने चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया है. इम्पैक्ट सब्स के तौर पर आए थे और क्या इम्पैक्ट डाला है आज मैच में. स्टब्स के साथ साझेदारी की और 26 पर चार विकेट गंवा चुकी दिल्ली को जीत के मुहाने पर ला चुके हैं. दिल्ली को 36 गेंद में जीत के लिए 36 रन चाहिए. यह मैच दिल्ली का है, देखना मजेदार होगा कि लखनऊ इसे कितने आखिरी तक लेकर जा सकती है. आखिरी ओवर में 13 रन आए. दिल्ली का स्कोर 100 पार है.
14.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 106/4
LSG vs DC LIVE Score: 42 में चाहिए 49
दिल्ली कैपिटल्स को अब जीत के लिए 50 से कम रन चाहिए. देखना होगा कि दिल्ली कितनी जल्दी यह मैच अपने नाम करती है. दिल्ली की कोशिश जल्द से जल्द मैच समाप्त करने की होगी. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. समीर रिजवी और स्टब्स दोनों के बीच यह साझेदारी काफी अहम साबित होती हुई दिल्ली के लिए.
13.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 93/4
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली बढ़ रही जीत की ओर
दिल्ली कैपिटल्स अब धीर-झीरे जत की ओर बढ़ रही है. उसे 54 गेंद में जीत के लिए 59 रन चाहिए. एनरिक नार्खिये के आखिरी ओवर से सिर्फ 6 रन आए. दिल्ली का स्कोर 100 के करीब है.
11.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 83/4
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली के नजरिए से अच्छा ओवर
दिल्ली कैपिटल्स के नजरिए से यह ओवर अच्छा रहा. शहबाज अहमद का यह महंगा ओवर रहा, जिसमें 16 रन आए हैं. समीर रिजवी ने ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चौके जड़े हैं. हर रन के साथ लखनऊ की उम्मीदें कम होती जा रही हैं. रिजवी और स्टब्स के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. लखनऊ को 60 गेंद में 65 रन चाहिए.
10.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 77/4
LSG vs DC LIVE Score: शमी के ओवर पूरे
स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान लखनऊ के हर्डल में काफी बात हुई और आखिरी में मोहम्मद शमी के साथ जाने का फैसला लिया गया. 9 ओवर पूरे हुए हैं और मोहम्मद शमी के 4 ओवर पूरे. दिल्ली ने 4 विकेट भले गंवाए हैं, लेकिन उसके जीत की संभावना अभी भी लखनऊ से अधिक है. शमी के आखिरी ओवर से 8 रन आए. दिल्ली को 66 गेंद में जीत के लिए 81 रन चाहिए. शमी ने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 1 विकेट लिया.
9.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 61/4
LSG vs DC LIVE Score: 72 में चाहिए 89 रन
दिल्ली को 72 गेंद में जीत के लिए चाहिए 89 रन. आखिरी गेंद पर रिजवी ने छक्का जड़ा. गेंद की पेस का पूरा इस्तेमाल किया. ऑफ साइड के बाहर गेंद थी. रिजवी गेंद के अंदर आए और थर्ड मैन की दिशा में रैंप शॉर्ट खेला. दिल्ली के लिए जरूरी रन रेट 7.42 का है. दिल्ली को यहां एक साझेदारी चाहिए बस. आखिरी 5 ओवर में 33 रन आए हैं और दिल्ली ने 3 विकेट गंवाए हैं. लखनऊ को मैच में बने रहने के लिए विकेट चाहिए.
8.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 53/4
LSG vs DC LIVE Score: शमी का एक और अच्छा ओवर
मोहम्मद शमी का एक और अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में 7 रन दिए हैं. अभी तक नार्खिया नहीं आए है. लखनऊ के पास गेंदबाजों की कमी नहीं है. उसकी गेंदबाजी काफी मजबूत है. समीर रिजवी और स्टब्स यहां पर थोड़ा संभल कर खेलना चाहेंगे, साझेदारी करना चाहेंगे क्योंकि जरूरी रन रेट अभी भी 8 से नीचे है. दिल्ली को 78 गेंद में जीत के लिए 102 रन चाहिए.
7.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 40/4
LSG vs DC LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पहला पावरप्ले पूरा हुआ और यह पूरी तरह से लखनऊ के नाम रहा. दिल्ली ने 33 रन बटोरे हैं और 4 विकेट गंवा दिए हैं. क्रीज पर अभी ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी हैं. यह इस सीजन का अबी तक का पावरप्ले का सबसे लो स्कोर है. दिल्ली को 84 गेंद में जीत के लिए 109 रनों की ज़रूरत है. दिल्ली का रन मौजूदा रन रेट 5.50 है और जरूरी रन रेट 7.78 का है.
6.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 33/4
LSG vs DC LIVE Score: अक्षर पटेल भी लौटे
अक्षर पटेल को भी जाना होगा. इस ओवर का दूसरा विकेट. इकाना में लखनऊ के फैंस पूरी तरह से जोश मे. फुलर लेंथ की गेंद, पेस से बीट किया. गेंद अक्षर के पैड से लगकर स्टंप पर जा लगी. दिल्ली के कप्तान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. दिल्ली कैपिटल्स मुश्किल में है.
4.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 26/4
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली मुश्किल में
दिल्ली को तीसरा झटका लगा है. प्रिंस यादव ने शिकार किया. प्रिंस यादव ने बड़ी मछली का शिकार किया. पथुम निसांका को जाना होगा. ऋषभ पंत ने कैच लपका. गुड लेंथ गेंद, ऑफ के ठीक बाहर. गेंद में अधिक लेंथ नहीं थी. पुल करने का प्रयास लेकिन गेंद ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं और वहीं पर खड़ी हो गई. विकेट के पीछे पंत ने बाकी का काम किया. गेंद पर उन्होंने नजर नहीं हटाई. लखनऊ ने गेंद से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है अभी तक. पथुम निसांका 5 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए.
4.2 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 25/3
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली को दूसरा झटका
मोहसिन खान आए थे और उन्होंने एक अच्छी लेंथ गेंद से राणा को अपने जाल में फंसाया. बैक ऑफ लेंथ गेंद. पड़ने के बाद थोड़ा उछली. नीतीश राणा खुद को रोक नहीं पाए और अपना बल्ला अड़ा बैठे. बाकी का काम पहली स्लिप में खड़े फील्डर अब्दुल समद ने किया. पहले प्रयास में गेंद उछली, लेकिन दूसरे प्रयास में लपका. नीतीश राणा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.
3.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 21/2
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली 3 ओवर में 20
तीन ओवर का खेल पूरा हुआ और दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 20 रन बना पाई है. दिल्ली का मौजूदा रन रेट 6.67 का है और जरूरी रन रेट 7.18 का. दिल्ली को 122 रन चाहिए जीत के लिए यहां से. शमी के आखिरी ओवर में 7 रन आए हैं.
3.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 20/1
LSG vs DC LIVE Score: एक और अच्छा ओवर
लखनऊ के नजरिए से एक और अच्छा ओवर रहा यह. प्रिंस यादव ने अपने इस ओवर में 7 रन दिए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर चौका आया. राणा 9 के स्कोर पर खेल रहे हैं. लखनऊ को विकेट की तलाश होगी, अगर उन्हें मैच जीतना है तो. दूसरी तरफ दिल्ली को काउंटर अटैक करना होगा. क्योंकि पावरप्ले में बढ़त नहीं ले पाए तो जरूरी रन रेट बढ़ता जाएगा.
2.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 13/1
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली की खराब शुरुआत
दिल्ली के पास लक्ष्य 142 का है, लेकिन उसके मुकाबले शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं कही जाएगी. पहले ओवर में ना सिर्फ विकेट गंवाया बल्कि 6 ही रन आए. क्रीज पर पथुम निशांका और नितीश राणा मौजूद है. दोनों की नजरें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरकर टीम की वापसी करवाने पर होगी.
1.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 6/1
LSG vs DC LIVE Score: मोहम्मद शमी का तहलका
मोहम्मद शमी ने तहलका मचा दिया है. पहली ही गेंद पर केएल राहुल का शिकार किया. मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया. केएल राहुल जहां बिल्कुल भी खुश नहीं है, वहीं शमी काफी खुश हैं. लखनऊ के लिए डेब्यू पर पहली ही गेंद पर पहला विकेट. यह एक बड़ा विकेट है. केएल हैरान है. अवेस्विंगर थी. केएल राहुल की आंखे चमक उठीं, स्लाइस किया लेकिन मोटा किनारा लगा. गेंद अच्छी तरह से थर्ड मैन पर मोहसिन के पास पहुंच गई.
0.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 0/1
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली की बैटिंग शुरू
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्रीज पर पथुम निशांका और केएल राहुल मौजूद है. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ ऑल-आउट
चलिए लखनऊ ऑल-आउट हुई. दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपना काम किया, लेकिन देखना होगा कि अब बल्लेबाज क्या गुल खिलाते हैं. दिल्ली के लिए रन अधिक नहीं है. जीत के लिए 142 का लक्ष्य है. एनगिडी और नटराजन ने कहर बरपाया है. दोनों ने 3-3 विकेट निकाले हैं. लखनऊ के लिए आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज मोहसिन खान रहे. लखनऊ के फैंस सदमे में हैं. टीम 8 गेंद पहले ऑल-आउट हुई.
18.4 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 141
LSG vs DC LIVE Score: एनगिडी का एक और शिकार
लुंगी एनगिडी ने एक और शिकार किया. ट्रिस्टन स्टब्स कैच आउट हुए. एलएसजी ऑल-आउट होने से एक विकेट दूर है. धीमी गति की गेंद ने काम किया. ऑफ के बाहर लूप किया और बल्लेबाज को बड़े शॉट के लिए ललचाया. नॉर्टजे जाल में फंस गए. इसे लॉन्ग-ऑफ की ओर ले गए. एनरिक नॉर्टजे खाता भी नहीं खोल पाए.
18.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 141/9
LSG vs DC LIVE Score: नटराजन को ओवर का दूसरा विकेट
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: मोहम्मद शमी को जाना होगा. नटराजन ने ओवर का दूसरा शिकार किया. लखनऊ को 8वां झटका लगा है. यॉर्कर किंग ने मैच का तीसरा शिकार किया. लो फुल टॉस. शमी ने इस पर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. कुलदीप का अच्छा कैच. मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर आउट.
18 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 140/8
LSG vs DC LIVE Score: नटराजन को दूसरी सफलता
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: टी नटराजन को दूसरी सफलता मिली है. डेविड मिलर ने कैच लपका. यह बड़ा विकेट है. अब्दुल समद को जाना होगा. क्या अब लखनऊ यहां से 150 का स्कोर पार कर पाएगी? आगे बढ़कर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था, गेंद के काफी करीब पहुंचे, लेकिन ज्यादा एलिवेशन मिला नहीं, सीधे लॉन्ग ऑफ पर मार दिया. मिलर को अधिक नहीं चलना पड़ा. अब्दुल समद 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए.
17.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 138/7
LSG vs DC LIVE Score: कुलदीप का स्पैल पूरा
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: कुलदीप यादव का स्पैल पूरा हुआ. उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 6 रन दिए हैं. अब्दुल समद 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन पर लखनऊ को बड़े स्कोर तक लेकर जाने की जिम्मेदारी है. कुलदीप ने आज 4 ओवर में 31 रन दिए हैं और 2 विकेट झटके हैं.
16.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 127/6
LSG vs DC LIVE Score: आखिरी के 5 ओवर बाकी
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. देखना होगा कि लखनऊ इसमें कितने रन जोड़ती है. क्या लखनऊ 170 तक पहुंच पाती है? लखनऊ का स्ट्राइक रेट अभी 8.07 का है. बीते 5 ओवरों में 41 रन आए हैं. शहबाज अहमद और अब्दुल समद पर जिम्मेदारी है. दूसरी तरफ दिल्ली है, जिसे समद का विकेट चाहिए होगा और उसके बाद लखनऊ की पारी को समाप्त करना आसान हो जाएगा.
15.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 121/6
LSG vs DC LIVE Score: कुलदीप का दूसरा शिकार
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: कुलदीप यादव ने दूसरा शिकार किया मुकाबले का. मुकुल चौधरी को जाना होगा. इससे पहले वाले ओवर में उन्होंने दो चौके जड़े थे. लेकिन इस बार कुलदीप ने विकेट निकाला. काफी साधारण तरीके से आउट होकर गए हैं. बैट का मुंह जल्दी बंद कर दिया और उसकी कीमत चुकाई. लीडिंग एज लगा और गेंद वापस कुलदीप की तरफ गई, जहां उन्होंने कोई गलती नहीं की. एलएसजी क्या 20 ओवर तक टिक पाएगी क्रीज पर?
13.1 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 105/6
LSG vs DC LIVE Score: नटराजन का अच्छा ओवर
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: टी नटराजन का एक और अच्छा ओवर रहा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए. अगला ओवर फेंकने कुलदीप यादव आएंगे. मुकुल चौधरी और अब्दुल समद को यहां पर साझेदारी करने की जरूरत है. लखनऊ का स्कोर 100 पार हुआ. अब 7 ओवर बाकी है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या लखनऊ पूरे 20 ओवर खेलती है या नहीं.
13.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 105/5
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 100 करीब
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 100 के करीब है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. अब्दुल समद और मुकुल चौधरी है, जो रन बटोर रहे हैं. दोनों की नजरें यहां से टीम को रिकवरी करवाने पर है. विप्रराज के आखिरी ओवर में अब्दुल ने दो चौके जड़े. वहीं दिल्ली की नजरें जल्द से जल्द लखनऊ की पारी को समेटने पर है.
12.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 96/5
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ को पांचवां झटका
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: मिचेल मार्श को भी जाना होगा. ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच लपका. कुलदीप की इस ओवर की सबसे धीमी गेंद. मार्श बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन पिच के करीब तक नहीं पहुंच पाए थे. जल्दी खेल बैठे. गेंद लॉन्ग ऑफ पर गई, जहां स्टब्स ने कोई गलती नहीं की. एक अच्छा कैच. लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. मार्श 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए.
9.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 71/5
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ को चौथा झटका
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: लखनऊ के विकेट गिरने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. अब निकोलस पूरन को जाना होगा. एनगिडी ने वर्ल्ड कप में कई बार इस गेंद पर विकेट लिए थे और इस बार भी वही किया उन्होंने. कटर से बल्लेबाज को चकमा दिया. पूरन गेंद को ऑन-साइड पर फ्लिक करना चाह रहे थे. लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया. 8 रन बनाकर पूरन बोल्ड हुए.
8.5 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 65/4
LSG vs DC LIVE Score: कुलदीप का अच्छा ओवर
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: कुलदीप यादव का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 7 रन आए है. मिचेल मार्श खराब गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर सिक्सर किंग निकोलस पूरन है, जिन्होंने पिछले ओवर में चौके से कुलदीप का स्वागत किया था. देखना होगा कि यह कब तक जारी रहेगा. अभी तो एनगिडी को आना बाकी है.
8.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 57/3
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ को तीसरा झटका
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: लखनऊ को तीसरा झटका लगा है. यॉर्कर किंग टी नटराजन ने आते ही विकेट निकाला. आयुष बडोनी आए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लखनऊ ने तीन विकेट खो दिए हैं. अच्छी लेंथ गेंद और दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए काटा बदलती हुई निकली, बडोनी क्रीज पर जम से गए और खड़े-खड़े ड्राइव करने की कोशिश की. बल्ले का किनारा लगा और बाकी का काम विकेट के पीछे केएल राहुल ने पूरा किया. आयुष बदोनी को जाना होगा.
6.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 49/3
LSG vs DC LIVE Score: लखनऊ को दूसरा झटका
5.5 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 48/2
LSG vs DC LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बचा है. अक्षर पटेल के हाथ में गेंद है. देखना होगा कि यह गैम्बल कितना फायदा देता है. लखनऊ क्या पावरप्ले में 50 रनों का आंकड़ा पार कर पाएगी, यह भी देखना दिलचस्प होने वाला है. दिल्ली के गेंदबाजों को कुछ मार जरूर पड़ी है, लेकिन इतनी नहीं कि लखनऊ गेम में आगे निकल गई हो.
5.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 37/1
LSG vs DC LIVE Score: एक और अच्छा ओवर
LSG vs DC LIVE Score: कप्तान अक्षर खुद आए थे. उनका ओवर अच्छा रहा. यह और अच्छा होता अगर आखिरी गेंद पर एडन मारक्रम ने चौका ना जड़ा होता. शानदार शॉर्ट खेला मारक्रम ने. अब पावरप्ले के दो ओवर बाकी है. देखना होगा कि लखनऊ कितने रन बटोरती है.
4.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 25/1
LSG vs DC LIVE Score: ऋषभ पंत रन आउट
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए ऋषभ पंत. सलामी बल्लेबाज के रूप में आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में सिर्फ 7 रन बना पाए. मार्श ने गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया था. यह कैच था और मुकेश कुमार ने लपकने के लिए अपना दायां हाथ बढ़ाया. लेकिन कैच नहीं हुआ और गेंद पर एक एक उंगली लगी. और फिर स्टंप्स से जा टकराई. ऋषभ पंत काफी आगे आ चुके थे. उनके पास वापस जाने का कोई मौका नहीं था. उन्होंने तीसरे अंपायर के फैसले का इंतजार नहीं किया. लखनऊ को पहला झटका.
3.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 19/1
LSG vs DC LIVE Score: एनगिडी का महंगा ओवर
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: लुंगी एनगिडी का महंगा ओवर रहा यह. मिचेल मार्श ने ओवर में दो दमदार चौके जड़े हैं. देखना होगा कि पावरप्ले के बाकी के ओवरों में यह जोड़ी कैसा खेलती है.
2.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 16/0
LSG vs DC LIVE Score: पहला ओवर पूरा
यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि लखनऊ टीम मैनेजमेंट का ऋषभ से ओपनिंग करवाने का फैसला कितना सही साबित होता है. शुरुआत को संभल कर की है. ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ ने शानदार बाउंड्री लगाई. पहले ओवर से 6 रन आए हैं.
1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 6/0
LSG vs DC LIVE Score: ऋषभ पंत करेंगे ओपनिंग
एक्शन शुरु हुआ. ऋषभ पंत ओपनिंग करने आ रहे हैं. उनके साथ मिचेल मार्श हैं. ऋषभ पंत के लिए बड़ा सीजन होने वाला है. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
LSG vs DC LIVE Score: ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट सब्स: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, अक्षत रघुवंशी
LSG vs DC LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. एनगिडी, स्टब्स, निशांका आज दिल्ली के लिए खेल रहे हैं.
LSG vs DC LIVE: मयंक यादव मचाएंगे तहलका
मयंक यादव फिट हैं और वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. आईपीएल 2024 में 150 किमी प्रति घंटे का आंकड़ा पार करके सुर्खियों में आए थे. लेकिन लगभग दो सालों में, उन्होंने चोटों से परेशान होकर सभी प्रारूपों में केवल सात प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं. क्या आज मयंक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे?
LSG vs DC LIVE: तीन खिलाड़ियों का डेब्यू
आज तीन विदेशी खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करेंगे. पथुम निसांका, डेविड मिलर और लुंगी एनगिडी सभी को उनकी कैप प्राप्त हुई है.
LSG vs DC LIVE: कैसी रहेगी पिच
केविन पीटरसन ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि हमने बेंगलुरु और मुंबई में देखा कि बहुत अच्छी घास के साथ शानदार विकेट थे. मुंबई में उम्मीद से ज़्यादा घास थी. यहां, यह एक खूबसूरत विकेट है, जिसका मतलब है कि आप लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं. यह जाने बिना कि कितना स्कोर काफी होगा, यह बताना कि कितने का स्कोर सेफ होगा. यह लाल मिट्टी की सतह है और पिचों को 2023 विश्व कप के दौरान दोबारा बनाया गया था. विश्व कप से पहले, स्कोरिंग रेट लगभग 7 रन प्रति ओवर थी, अब, यह 9 तक है. यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी सतह है, बल्ले पर अच्छे से आती है. पिछले सीज़न में, लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने यहां खेले गए आठ मैचों में से छह जीते थे. इसलिए टॉस जीतो और पीछा करो.
LSG vs DC LIVE: ऋषभ पंत पर प्रेशर
ऋषभ पंत के लिए पिछला आईपीएल सीजन खराब रहा था. पंत बल्ले से तो फ्लॉप रहे थे, टीम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में इस सीजन ऋषभ पंत पर दवाब है, खुद को साबित करने का, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने की अपने दावेदारी पेश करने का.
LSG vs DC LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खामेदकेमी शा, अक्षत, आर इंग्लिश, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप नैश रसनव, समरुन पाथु, काथु नीति पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल.
LSG vs DC LIVE: कौन करेगा केएल के साथ ओपनिंग
LSG vs DC LIVE: पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनिंग के लिए सात साझेदारियां आजमाईं थी. इस सीजन टीम में पृथ्वी शॉ हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या वह केएल राहुल के साथ टीम के लिए ओपनिंग करते हैं या नहीं या फिर अभिषेक पोरेल ही केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते दिखते हैं.
LSG vs DC LIVE: कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
लखनऊ और दिल्ली अभी तक 7 बार भिड़े हैं. इसमें 4 मैचों में दिल्ली जीत है जबकि 3 बार बारी लखनऊ ने मारी है. लखनऊ 2022 में लीग में आई है, लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में उसने दिल्ली को पछाड़ दिया है. दोनों ही टीमों को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है.
LSG vs DC LIVE: आज लखनऊ के सामने दिल्ली
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals LIVE Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आद लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीजन का आगाज करने की होगी. आज के मैच में ऋषभ पंत पर अधिक फोकस होगा.