विज्ञापन

LSG vs DC: दुनिया के छक्के छुड़ाए, लेकिन कुलदीप के आगे भीगी बिल्ली बन गया यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार, आंकड़ों से साथी भी शरमा जाएं

Indian Premier League 2026: पिछले दिनों टी20 विश्व कप में कुलदीप यादव को न के बराबर ही मैच खेलने को मिले, लेकिन इस चाइनामैन ने शुरुआती मैचों में ही दिखा दिया कि धार में कोई कमी नहीं है

LSG vs DC: दुनिया के छक्के छुड़ाए, लेकिन कुलदीप के आगे भीगी बिल्ली बन गया यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार, आंकड़ों से साथी भी शरमा जाएं
Indian Premier League 2026: कुलदीप यादव
X: सोशल मीडिया

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं कि कारनामे एक से एक बड़े करते हैं, लेकिन जब इनके सामने कोई बॉलर विशेष आता है, ये भीगी बिल्ली बन जाते हैं. ऐसे बल्लेबाजों भरमार है और आंकड़े इस पर पूरी तरह मुहर लगाते हैं. इन्हीं में से एक हैं कंगारू स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श. जब भाई साहब का दिन होता है, तो बॉलरों को अपने बल्ले की धुन पर नचाते हैं, लेकिन आंकड़ों ने बताया है कि जब-जब कुलदीप यादव से इनका सामना होता है, तो मार्श की बत्ती गुल हो जाती है. और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक बार फिर से देखने को मिला. मार्श अच्छा खासा खेल रहे थे. 28 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों से अच्छे 35 रन बनाकर अक्षर पटेल के माथे पर चिंता की लकीरें डाल चुकी थे. कुलदीप अपना दूसरा ओवर लेकर आए, तो मार्श के तोते उड़ा  दिए. और इसी के साथ मार्श के कुलदीप के खिलाफ आंकड़े बद से बदतर हो गए.  बहरहाल, कुलदीप ने चार ओवर के कोटे में 31 रन देकर दो विकेट लिए. 

क्या हाल हो गया मार्श का!

मार्श ने आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक पारियां खेली हैं, लेकिन आंकड़ें बताते हैं कि कुलदीप ने उनकी कैसे हवा निकाल दी है. रिकॉर्ड के अनुसार मार्श और कुलदीप का 6 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान मार्श ने कुलदीप के खिलाफ 33 गेंद खेलकर 49 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने 4 बार विकेट भी गंवाया है. और  कुलदीप ने उनका औसत 12.25 पर समेट दिया है और डॉट-बॉल का प्रतिशत अपने आप में बहुत कुछ कहता है. 

डॉट बॉल प्रतिशत का मतलब साफ है कि...

मिचेल मार्श एक खुलकर खेलने वाले स्ट्रोक-प्लेयर हैं, लेकिन कुलदीप के खिलाफ उनका डॉट-बॉल प्रतिशत 39.3 है और यह बहुत ही ज्यादा और चौंकाने वाला है, जो बहुत कुछ कहता है. मतलब इतनी प्रतिशत गेंदों पर मार्श कुलदीप के खिलाफ कोई रन नहीं बना पाए. यह बताता है कि मार्श चाइनामैन के खिलाफ कितने सहम जाते हैं. और इसके पीछे एक ही वजह है कि मार्श कलाई देखकर कुलदीप की गेंद को पढ़ पाने में नाकाम हैं कि गेंद टप्पा खाने के बाद गुगली होगी या लेग स्पिन. यही वजह है कि डॉट-बॉल प्रतिशत इतना ज्यादा  है. कहना होगा कि कंगारू स्टार कुलदीप के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है और अगर उन्हें भविष्य में यादव के खिलाफ रन बनाने हैं, तो जल्द से जल्द गेंदों को पढ़ना सीखना होगा. 

यह भी पढ़ें:  IPL इतिहास में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Ross Marsh, Kuldeep Yadav, Indian Premier League 2026, Cricket, Delhi Capitals, Lucknow Super Giants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com