विज्ञापन

IPL के जनक का सनसनीखेज बयान, बताया उस खिलाड़ी का नाम, जिसकी वजह से पंजाब टूर्नामेंट से हो गई बाहर

Lalit Modi Big Statement: आईपीएल के संस्थापक और पहले कमिश्नर ललित मोदी ने पंजाब किंग्स की टीम क लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है बार्टलेट के गलती की वजह से पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

IPL के जनक का सनसनीखेज बयान, बताया उस खिलाड़ी का नाम, जिसकी वजह से पंजाब टूर्नामेंट से हो गई बाहर
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

Lalit Modi Big Statement: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का हाल बेहाल है. शुरुआती छह मुकाबलों में लगातार छह जीत हासिल करके टीम ने हर किसी चौंका दिया था. हर किसी को उम्मीद थी कि टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. मगर जब उसे शिकस्त मिलनी शुरु हुई तो वह रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. मौजूदा स्थिति यह है कि टीम के प्लेऑफ में पहुंचने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जारी उठापटक के बीच आईपीएल के संस्थापक और पहले कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्विट करते हुए लिखा है, 'बार्टलेट के गलती की वजह से पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. मेरे हिसाब से अब प्लेऑफ में पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है. किंग्स के लिए यह बहुत बुरा दौर है. इससे चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ के सारे रास्ते खुल गए हैं.'

अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है पंजाब

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली टूर्नामेंट की पांचवीं शिकस्त के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में पीबीकेएस ने कुल 12 मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें छह मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पंजाब के खाते में कुल 13 अंक (+0.355) हैं. 

दो मुकाबले हैं शेष

टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की टीम को अभी दो मुकाबले और खेलने हैं. अगर वह ये दोनों मुकाबले जीतने में कामयाब हो जाती है तो आखिर में उसके खाते में 17 अंक होंगे. जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. 

पंजाब को लक की भी है जरूरत 

यहीं नहीं पंजाब को अब लक की भी जरूरत है. क्योंकि टूर्नामेंट में सीएसके और आरआर की टीम ने अबतक 11-11 मुकाबले खेले हैं और उनके खाते में 12-12 अंक हैं. अगर वो यहां से अपने तीनों मुकाबले जीत जाती हैं तो वह प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएंगी. 

यही वजह है कि पंजाब की टीम और फैंस सीएसके एवं आरआर के हार की दुआ कर रहे हैं. सीएसके एवं आरआर को एक-एक मुकाबले में भी शिकस्त मिलती है तो पंजाब की टीम आखिरी दो जीत के साथ आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी. 

यह भी पढ़ें- 'मैच का टर्निंग पॉइंट', जीत के बाद बुमराह ने बताया कौन से थे वो दो खिलाड़ी जिन्होंने पूरे मैच को बदल दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com