विज्ञापन

'जोकर', संजीव गोयनका ने ऐसा क्या बोला? जिससे नाराज हो गए ललित मोदी?

संजीव गोयनका का बयान आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी को कुछ खास रास नहीं आया है. वह भड़क गए हैं और उन्हें 'जोकर' करार दिया है.

'जोकर', संजीव गोयनका ने ऐसा क्या बोला? जिससे नाराज हो गए ललित मोदी?
Lalit Modi And Sanjiv Goenka

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.63 अरब डॉलर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने 1.78 अरब डॉलर में खरीदा है. जिसके बाद दोनों टीमों को हुए अरबों डॉलर के फायदे की क्रेडिट को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को दिया था. उनका मानना है कि जिस तरह से ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स को बनाया गया है. उससे ब्रांड्स को प्रीमियम लेवल पर इन्वेस्ट करने का कॉन्फिडेंस दिया है. 

ललित मोदी को नहीं भाया संजीव गोयनका का बयान 

हालांकि, संजीव गोयनका का यह बयान आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी को बिल्कूल नहीं भाया है. वह संजीव गोयनका के खिलाफ भड़क उठे हैं और 'जोकर' करार दिया है. यहीं नहीं ललित मोदी का कहना है कि संजीव गोयनका का 'याददाश्त कमजोर हो गया है'.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने लिखा है, 'सच में इस आदमी को याद नहीं है कि मॉडल किसने बनाया था. कोई बात नहीं. वो अपनी ही दुनिया में रहता है. हम सब जानते हैं कि डॉ. संजीव गोयनका एक (जोकर इमोजी) हैं. काश आईपीएल फ्रेंचाइजी उनके भाई एचवी गोयनका के पास होती. वो सच्चे क्रिकेट प्रेमी हैं. ये जोकर नहीं, जो सोचता है कि उसका ट्वीट इतिहास बदल देगा. इससे बस यही साबित होता है कि उसे कुछ भी ज्ञान नहीं है. बस घमंडी है. जय हिंद. आईपीएल.'

यह भी पढ़ें- 'कोई अपनी बेटी की शादी मुझसे नहीं करना चाहता था', शराब की लत से लेकर अवसाद तक की कहानी, भारतीय दिग्गज ने बताई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com