विज्ञापन

घर पर नींबू कैसे लगाएं? यहां जानें गमले में नींबू उगाने का सही तरीका क्या है...

Ghar Par Nimbu Kaise Lagaye: आज हम आपके साथ कुछ ऐसे स्टेप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर आसानी नींबू का पौधा लगा सकते हैं. यहां जानें क्या करना होगा. 

घर पर नींबू कैसे लगाएं? यहां जानें गमले में नींबू उगाने का सही तरीका क्या है...
How To Grow Lemon At Home In Pots

Ghar Par Nimbu Kaise Lagaye: सलाद में डालना हो या किसी डिश का स्वाद बढ़ाना हो, नींबू हर जगह इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, अगर गर्मियों के मौसम में एक गिलास ठंडा नींबू पानी को मिल जाए, तो बस क्या कहने. अब जब इसका उपयोग जाता होता है, तो खरीदना भी ज्यादा पड़ता है, जिसमें खर्चा तो ज्यादा होता ही साथ ही नींबू भी लंबे समय तक ताजा नहीं रहते हैं. इसलिए आज हम आपके साथ कुछ ऐसे स्टेप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर आसानी नींबू का पौधा लगा सकते हैं. यहां जानें क्या करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

बीज कहां से लें: नींबू का पौधा दो तरीके से लगाया जा सकता है बीज से भी और छोटे पौधे से भी. आप इन दोनों चीजों को अपने घर के पास की नर्सरी से खरीद सकते हैं.

कैसी मिट्टी लें: नींबू का पौधा लगाने के लिए हल्की और पानी निकालने वाली मिट्टी इस उपयोग करना फायदेमंद माना जाता है. आप चाहें, तो इसमें 40%  गार्डन की मिट्टी, 40% कंपोस्ट या गोबर की खाद और 20% रेत मिला सकते हैं.

सही गमला कैसे चुनें: नींबू का पौधा गमले में भी अच्छी तरह बढ़ता है, बस गमला थोड़ा बड़ा होना चाहिए. कम से कम 16-18 इंच का गमला ठीक रहता है, लेकिन ध्यान रखें गमले में नीचे वॉटर ड्रेनेज के छेद जरूर होने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी और खाद कब डालें: नींबू के पौधे को गर्मियों में 2 से 3 दिन में एक बार पानी दें और सर्दियों में मिट्टी सूखने पर ही पानी दें. ध्यान रखें, जड़ों में पानी जमा होने से पौधा खराब हो सकता है, इसलिए पानी संतुलित रखना बेहद जरूरी है.

खाद: हर 30 से 40 दिन में घर की बनी कंपोस्ट या गोबर खाद डालें, इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा.

कितनी धूप दें: नींबू के पौधे को धूप में रखना चाहिए. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां उसे कम से कम 5 से 6 घंटे अच्छी धूप मिलें. 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में डिहाइड्रेशन का रामबाण इलाज! यहां जानें आम पन्ना बनाने का सही तरीका...

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamle Me Nimbu Ka Podha Kaise Lagaye, How To Grow Lemon Plant In Pot At Home In India, Lemon Tree, Lifetsyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com