विज्ञापन
6 years ago
दुबई:

इसे कहते हैं वापसी. लगातार तीन हार का मुंह देखने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार के दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब को 10 विकेट से चित कर दिया. और चेन्नई की जीत के नायक रहे उसके दोनों ओपनर, जिन्होंने पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक एक भी विकेट नहीं खोया. फॉर्म में लौटने वाले शेन वॉटसन  ने नाबाद 83 और फैफ डु प्लेसी ने बिना आउट हुए 87 रन की पारी खेली. इससे पहले मुकाबले में किंग् इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कोटे के 20 ओवरों में 4 विकेट पर 178 रन बनाए. पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने 63 और विकेटकीपर निकोलस पूरन ने 33 रन रन बनाए. इनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 26 और मंदीप सिंह ने 27 रन का योगदान दिया. पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दूल ठाकुर ने चटकाए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
KXIP Vs CSK, KXIP Vs CSK Live Score, MS Dhoni, KL Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com