विज्ञापन

Kuldeep Yadav Reception: सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर गौतम गंभीर तक...कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंची ये हस्तियां, देखें तस्वीरें

Kuldeep Yadav Reception: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया.

Kuldeep Yadav Reception: सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर गौतम गंभीर तक...कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंची ये हस्तियां, देखें तस्वीरें
Kuldeep Yadav Reception

Kuldeep Yadav Reception: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया.  सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रिसेप्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"आज (मंगलवार) लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया."

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में हेड कोच गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा पहुंचे. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया है. वीवीआईपी मेहमानों के लिए होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अखिलेश यादव की उन हस्तियों में शामिल रहे जो चाइनामैन गेंदबाज के रिशेप्शन में पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

कानपुर के रहने वाले इस जोड़े ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे. दोनों की शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के चलते इसे टाल दिया गया था. वंशिका कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं, जिन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर से की है, जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

कुलदीप यादव हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के विजेता बने हैं. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच में उतारा गया था, जिसमें चाइनामैन गेंदबाज ने 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. कुलदीप यादव ने साल 2017 में भारत की ओर से डेब्यू किया था. वह अब तक 17 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें 22.42 की औसत के साथ 76 विकेट हासिल किए. इसके अलावा, 120 वनडे मुकाबलों में 194 विकेट निकाले। कुलदीप ने भारत की तरफ से 54 टी20 मैच खेले, जिसमें 95 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें: अबरार को खरीदने पर गावस्कर ने SRH को लिया था आडे़ हाथों, फिर पाकिस्तानी मूल के स्टार ने उगला जहर, अब फैंस ने बुरी तरह किया ट्रोल

यह भी पढ़ें: IPl 2026: 'बस टीम में एक जगह भर रहे हैं...' MS Dhoni के रोल पर एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com