विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2018

'चाइनामैन' कुलदीप यादव को लेकर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने की यह बड़ी भविष्‍यवाणी..

हरभजन ने कहा, "कुलदीप ने पहले दिन विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं. वह हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए.

'चाइनामैन' कुलदीप यादव को लेकर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने की यह बड़ी भविष्‍यवाणी..
हरभजन सिंह का मानना है कि कुलदीप भविष्‍य में भारत के नंबर 1 स्पिनर बन सकते हैं (फाइल फोटो)
  • कहा, भविष्‍य में वे भारत के नंबर एक स्पिन गेंदबाज बनेंगे
  • कुलदीप हवा में धीमे हैं, गेंद को दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं
  • पृथ्‍वी शॉ तीनों फॉर्मेट की टीम में स्‍थान बनाने को हैं तैयार
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा है कि भविष्य में 'चाइनामैन' कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे. इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन ने कहा, "कुलदीप ने पहले दिन विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं. वह हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए. भविष्य में वह नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं." गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप यादव सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.भारतीय टीम में इस समय टेस्‍ट क्रिकेट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन‍ अश्विन को अघोषित तौर पर नंबर एक स्पिनर का दर्जा हासिल है.

हरभजन सिंह ने वेस्‍टइंडीज टीम को लेकर तंज कसा तो फैंस ने दी यह नसीहत..

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए हरभजन ने कहा कि उन्होंने निर्भय होकर क्रिकेट खेला है और सभी तीन प्रारूपों पर कब्जा जमाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय क्रिकेट टीम की आधारभूत संरचना को जाना चाहिए. हरभजन सिंह का यह भी मानना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास सीरीज जीतने का यह सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि इसमें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दोनों ही शामिल नहीं हैं. बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण दोनों खिलाड़ि‍यों पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है.


शिवरामाकृष्णन ने पकड़ी कुलदीप यादव व युजवेंद्र चहल की 'खामी', जताई 'दिली इच्छा'

वीडियो: पाकिस्‍तान के साथ क्रिकेट संबंध के मामले में यह बोले गंभीर गौरतलब है कि हरभजन सिंह का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब उन्‍होंने भारत दौरे पर आई वेस्‍टइंडीज टीम के स्‍तर को लेकर सवाल उठाए थे. दोनों टीमों के बीच टेस्‍ट सीरीज के दौरान हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वेस्‍टइंडीज क्रिकेट के प्रति पूरा सम्‍मान रखते हुए आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं...क्‍या यह वेस्‍टइंडीज टीम प्‍लेट ग्रुप से रणजी ट्रॉफी के क्‍वार्टर फाइनल के लिए भी क्‍वालिफाई कर पाएगी? एलीट ग्रुप से तो नहीं होगा. #INDvsWI'हालांकि हरभजन का यह ट्वीट कुछ फैंस को पसंद नहीं आया था और उन्‍होंने इसे लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जताई थी. एक फैन ने लिखा था कि यदि इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेट भारतीय टीम को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया देते तो आपको कैसा महसूस होता. गौरतलब है कि इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया को 1-4 की हार का सामना करना पड़ा था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Indian Cricket Team, Kuldeep Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com