9.5 ओवर (6 रन) छक्का!!!! वूम्प!!! 99 मीटर लम्बा छक्का!! स्काई ने इस गेंद को तारा मंडल में भेजा| गेंद मैदान के बाहर और इस बल्लेबाज़ ने पूरा किया अपना अर्धशतक!!! ओहोहो!!! क्या कमाल का शॉट लगाया है| इसे देखकर हर युवा चाहेगा कि ऐसा शॉट वो भी लगा सके| कमिंस की तेज़ गति की गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड बाउंड्री की ओर निशाना लगाया| गेंद को महज़ फ्लिक किया, संपर्क इतना बेहतरीन था कि गेंद मैदान के बाहर चली गई| अब तो अगली गेंद मंगवानी होगी|
9.4 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में खेलकर रोहित ने एक रन लिया|
9.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करना चाहते सूर्यकुमार लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर सिंगल ले लिया|
9.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
9.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रोहित ने थर्ड मैन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर में आए लगातार सिंगल| आगे डाली गई गेंद को निकलकर रोहित ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला और 1 रन हासिल कर लिया|
8.5 ओवर (1 रन) ओउपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.4 ओवर (1 रन) चार गेंद चार सिंगल!! पंच करते हुए गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.3 ओवर (1 रन) कट किया डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|
8.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद रोहित के लिए| मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
8.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर सीधे बल्ले से गेंद को पुश किया सुर सिंगल हासिल किया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 64/1 मुंबई| फ़िलहाल चेन्नई के मैदान पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने बाउंड्री की झड़ी लगा दिया हैं| एक टफ दिख रही पिच पर इन दोनों बल्लेबाजों ने हर ओवर में चौके और छक्के को लगाना जारी रखा है| ऐसे में कोलकाता के कप्तान मॉर्गन को कुछ अलग तरह की रणनीति बनानी होगी|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक काफी बड़े ओवर की समाप्ति| इस गेंद को भी स्काई ने समझदारी के साथ थर्ड मैन की तरफ गाइड किया लेकिन फील्डर ने इसे कट कर लिया| सिंगल ही मिल पाया| 64/1 मुंबई|
7.5 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉर्ट!! 50 रनों की साझेदारी भी हो गई| वाह जी वाह!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास| गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
7.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई| ये बल्लेबाज़ अलग तरह कि फॉर्म में नज़र आ रहा है| पहले फ्लिक तो अब ड्राइव से बाउंड्री अर्जित करते हुए| गुड लेंथ पर डाली गई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! कलाईयों का जानदार इस्तेमाल!!! स्काई कहाँ रुकने वाले अब!! नज़र ना लगे!! शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! छक्का मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
7.2 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पुश तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
7.1 ओवर (1 रन) पंच किया कवर्स की दिशा में रोहित ने गेंद को जहाँ से उन्हें सिंगल हासिल हुआ|
6.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर रोहित ने 1 रन अर्जित किया|
6.5 ओवर (1 रन) कवर्स की तरफ खेलकर बल्लेबाज़ ने 1 रन हासिल किया|
6.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
6.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.2 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे सूर्यकुमार यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को रोहित ने मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए सिंगल के लिए भागे| गेंदबाज़ ने भी भागकर गेंद को उठाया और स्ट्राइकर एंड की ओर सीधे स्टंप्स पर थ्रो कर दिया| रन आउट की हुई अपील लेग अम्पायर ने लिया अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद अब स्टंप्स को लगी थी तब बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर पहुँच गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
6.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 42/1 मुंबई| इसी बीच कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने लगातार 5 ओवर स्पिनरों से डलवाते हुए रोहित शर्मा को खामोश रखने का प्रयास किया| लेकिन रोहित ऐसे बल्लेबाज़ है जिनको आप ज़्यादा देर चुप नही रख सकते है| इन्हीं सब चीज़ को देखते हुए रोहित ने भी समझेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए अपने टीम के स्कोर को आगे की ओर बढाए रखा है|
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| कवर्स बाउंड्री की ओर गेंद को स्काई ने पंच करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया| 6 के बाद 42/1 मुंबई, एक शानदार और संभली हुई शुरुआत जो इस टीम की खासियत रही है|
5.5 ओवर (0 रन) ड्राइव किया कवर्स की तरफ गेंद को समझदारी के साथ लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी मुंबई द्वारा|
5.4 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
5.3 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई थी ये गेंद जिसे शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच कर दिया| गैप हासिल नहीं हुआ| पिच का फायदा उठाते हुए गेंदबाज़|
5.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|