विज्ञापन

KKR की लगातार चौथी जीत, क्या जिंदा हैं प्लेऑफ की उम्मीदें? यहां से यह रणनीति दिला सकती है टिकट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? तो जवाब है हां. टूर्नामेंट में सभी टीमों को 14-14 मुकाबले खेलने हैं. केकेआर ने खबर लिखे जाने तक कुल 10 मैच खेले हैं. यानी कि टूर्नामेंट में अभी चार मुकाबले और खेलने बाकी हैं. अगर वो शेष बचे चारों मुकाबले जीत जाती है तो उसके खाते में कुल 17 अंक होंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

KKR की लगातार चौथी जीत, क्या जिंदा हैं प्लेऑफ की उम्मीदें? यहां से यह रणनीति दिला सकती है टिकट
Kolkata Knight Riders

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते शुक्रवार (आठ मई) को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders) के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां कोलकाता की टीम दिल्ली को मात देते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखी हुई है. टूर्नामेंट के 51 मुकाबले बीत जाने के बाद कोलकाता के खाते में कुल नौ अंक (-0.169) हैं और अंकतालिका में वह सातवें पायदान पर काबिज हैं. 

यहां कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी केकेआर? 

हर किसी का सवाल है कि क्या यहां से केकेआर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? तो इसका जवाब है हां. टूर्नामेंट में सभी टीमों को 14-14 मुकाबले खेलने हैं. केकेआर ने खबर लिखे जाने तक कुल 10 मैच खेले हैं. यानी कि टूर्नामेंट में अभी चार मुकाबले और खेलने बाकी हैं. अगर वो शेष बचे चारों मुकाबले जीत जाती है तो उसके खाते में कुल 17 अंक होंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्लेऑफ की रेस में फिलहाल ये चार टीमें सबसे आगे 

प्लेऑफ की रेस में फिलहाल जो चार टीमें सबसे आगे हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की हैं. हैदराबाद की टीम अपने 11 मुकाबलों के बाद 14 अंक (+0.737) लेकर अंकतालिका में टॉप पर है. वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स का कब्जा है. पंजाब ने अपने 10 मुकाबलों में 13 अंक (+0.571) हासिल किए हैं. 

तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है. आरसीबी ने 10 में छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक (+1.234) हैं. टॉप फोर में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम काबिज है. रॉयल्स को अपने 10 में छह मुकाबलों में जीत मिले हैं, जबकि चार मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में 12 अंक (+0.510) हैं. 

गुजरात और सीएसके भी रेस में शामिल 

प्लेऑफ की रेस में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी शामिल है. गुजरात के खाते में भी 12 अंक (-0.147) हैं. मगर नेट रन रेट कमजोर होने के वजह से वह टॉप फोर से बाहर हैं और पांचवें पायदान पर काबिज हैं. 

छठवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काबिज हैं. चेन्नई के खाते में 10 अंक (+0.151) हैं. उनके पश्चात सातवें स्थान पर केकेआर, आठवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स, नौंवे स्थान पर मुंबई इंडियंस एवं आखिरी पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम स्थित है. 

यह भी पढ़ें- 10 छक्के, पांच चौके, शतक के साथ फिन एलन ने बदल दिया न्यूजीलैंड क्रिकेट का इतिहास, बने पहले बल्लेबाज


 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com