विज्ञापन

IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, आज GT के साथ मुकाबला, जानें पिच-मौसम और प्लेइंग 11 का हाल

KKR vs GT IPL 2026: केकेआर के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है. यदि वे आज भी हारते हैं, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए लगभग बंद हो जाएगी. वहीं, जीटी अपने घर में हैट्रिक लगाकर अंकतालिका के शीर्ष क्रम में अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेगी. 

IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, आज GT के साथ मुकाबला, जानें पिच-मौसम और प्लेइंग 11 का हाल
KKR vs GT IPL 2026:

KKR vs GT IPL 2026 Head To Head and Playing 11: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT लगातार तीसरी जीत के साथ तालिका में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की KKR सीजन की अपनी पहली जीत के लिए बेताब है. 

पिच और मौसम का मिजाज (Pitch & Weather Report)

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए 'स्वर्ग' मानी जाती है. 
पिच की बात करें तो यह एक 'पाटा' विकेट है जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 175-180 के आसपास रहता है.

कैसै रहेगा मौसम

अहमदाबाद में वर्तमान में हीटवेव का असर है, जिससे दिन का तापमान 40-41°C तक जा रहा है. हालांकि, मैच के समय तापमान गिरकर 26-29°C के बीच रहेगा. बारिश की संभावना केवल 2-10% है, इसलिए प्रशंसकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head)

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है: 
गुजरात टाइटंस (GT) की जीत: 3
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत: 1
बेनतीजा - 1

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन/टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी. 

केकेआर के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है. यदि वे आज भी हारते हैं, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए लगभग बंद हो जाएगी. वहीं, जीटी अपने घर में हैट्रिक लगाकर अंकतालिका के शीर्ष क्रम में अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेगी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com