KKR vs GT IPL 2026, Shubman Gill Statement: ईडन गार्डन में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने फिन एलन, अंगकृष रघवुंशी और कैमरून ग्रीन के अर्द्धशतकों के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात 218 रन ही बना पाई. गुजरात के लिए गिल, सुदर्शन और बटलर ने फिफ्टी लगाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. वहीं हार के बाद कप्तान गिल ने ना तो बल्लेबाजों और ना ही गेंदबाजों का हार का दोषी बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मैच में जैसा प्रदर्शन किया, उससे वो जीत के हकदार नहीं थे.
कोलकाता के खिलाफ मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बोलते हुए शुभमन गिल ने फील्डिंग को हार का कारण बताया. शुभमन गिल ने कहा,"विकेट को देखते हुए 200 से 210 का स्कोर पार स्कोर लग रहा था. लेकिन हमने बहुत सारे कैच छोड़े. पिच अच्छी थी. कोई-कोई गेंद रुककर आ रही थी. लेकिन मुझे लगा कि हमने अच्छी बैटिंग की और स्कोर तक पहुंचे. कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी. हमने एक खास स्टैंडर्ड सेट किया और 3 आसान कैच छोड़ने के बाद - हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं थे."
गुजरात को अभी प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है, लेकिन उसके चांस अधिक हैं. गुजरात के कप्तान ने प्लेऑफ से पहले मिली ऐसी हार को लेकर कहा,"क्वालिफायर के बजाय अभी ऐसा गेम खेलना बेहतर है. मुझे लगता है कि कुछ दिन आराम करेंगे और रिकवर होंगे. फिर अहमदाबाद वापस जाएंगे और देखेंगे कि विकेट कैसे खेलते है."
कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुरूआत में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटकीय पारी खेली जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटन्स के खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखा. इस हार से गुजरात टाइटन्स का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया जो 16 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है.
एलन के गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की शतकीय साझेदारी से टीम ‘करो या मरो' के मुकाबले में दो विकेट पर 247 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची. यह इस सत्र में उसका सबसे बड़ा स्कोर है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (नाबाद 53 रन) के 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (49 गेंद में 85 रन) और जोस बटलर (35 गेंद में 57 रन) के बीच 73 गेंद में 128 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी. कोलकाता ने पारी के दौरान 22 छक्के लगाए जबकि गुजरात की टीम 12 छक्के ही लगा पाई. कोलकाता इस जीत से 11 अंक से सातवें स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: KKR की जीत से प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, बिगड़ा इन टीमों का गणित, ऐसा है समीकरण
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Race: बेंगलुरु, गुजरात या हैदराबाद...टॉप-2 के लिए इन टीमों के बीच दिलचस्प रेस, ऐसा है पूरा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं