विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2025

VIDEO: कीरोन पोलार्ड ने 38 साल की उम्र में किया धमाका, चौके-छक्कों की बौछार करते हुए CPL में रच दिया इतिहास

Kieron Pollard, CPL 2025: कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रच दिया है. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

VIDEO: कीरोन पोलार्ड ने 38 साल की उम्र में किया धमाका, चौके-छक्कों की बौछार करते हुए CPL में रच दिया इतिहास
Kieron Pollard
  • कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी चुस्ती और फुर्ती से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है
  • ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला 6 सितंबर 2025 को प्रोविडेंस में खेला गया था
  • पोलार्ड ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 54 रन नाबाद बनाए हैं

Kieron Pollard, CPL 2025: कीरोन पोलार्ड को 38 नहीं 28 साल का कहिए जनाब. क्योंकि कैरेबियन प्रीमियर लीग में वह जिस चुस्ती और फुर्ती के साथ धमाका कर रहे हैं. उसे देख हर कोई आश्चर्यचकित है. CPL 2025 का 23वां मुकाबला बीते छह सितंबर 2025 को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच प्रोविडेंस में खेल गया. ट्रिनबागो की तरफ से छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड एक बार फिर जबर्दस्त लय में नजर आए. मैच के दौरान उन्होंने महज 18 गेंदों का सामना किया और देखते ही देखते 300.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन कूट डाले. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में रचा इतिहास 

इस तेज तर्रार फिफ्टी के साथ ही कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रच दिया है. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर कैरेबियन स्टार आंद्रे रसेल का नाम आता है. जिन्होंने यहां महज 14 गेंदों में फिफ्टी जमाने का कारनामा किया है. उनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व अफ्रीकी दिग्गज जेपी डुमिनी काबिज हैं. डुमिनी ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. तीसरे स्थान पर अब कुल तीन खिलाड़ी काबिज हैं. जिसमें कीरोन पोलार्ड, इविन लुईस और डेविड मिलर का नाम शामिल है. इन तीनों ही बल्लेबाजों ने क्रमशः 17-17 गेंदों में फिफ्टी जड़ा है. 

पोलार्ड ने अपने CPL करियर का जड़ा सबसे तेज अर्धशतक 

गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ खेली गई यह पारी पोलार्ड के CPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी है. मैच के दौरान वह काफी आक्रामक नजर आए. नतीजन उनकी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स  प्रोविडेंस में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाने में कामयाब हुई थी. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 168 रनों के लक्ष्य को गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 46 गेंद में 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 30 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- वसीम अकरम की बुक में दर्ज है इस खिलाड़ी नाम, बताया कौन है ' ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' तेज गेंदबाज
 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Kieron Adrian Pollard, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com