विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2021

इंग्लिश पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन भारत की इस अदा पर फिदा हुए, पीएम मोदी ने दिया यह जवाब

मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत के लिये आपका प्यार देखकर अच्छा लगा. हम मानते हैं कि विश्व हमारा परिवार है और हम कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहते हैं.

इंग्लिश पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन भारत की इस अदा पर फिदा हुए, पीएम मोदी ने दिया यह जवाब
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन
नयी दिल्ली:

दक्षिण अफ्रीका को कोरोना वैक्सीन भेजने के भारत के कदम को ‘उदारता और दयालुता' बताते हुए सराहना करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केविन पीटरसन (kevin pietersen) को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि भारत विश्व को परिवार मानता है और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभाना चाहता है. 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत के लिये आपका प्यार देखकर अच्छा लगा. हम मानते हैं कि विश्व हमारा परिवार है और हम कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहते हैं.'

इससे पहले पीटरसन ने ट्वीट किया था ,‘भारत की उदारता और दयालुता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है . इस देश से मुझे प्यार है.' इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उस विमान की तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें भारत में बनी वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई. पीटरसन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ जो बाद में इंग्लैंड में बस गए.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kevin Pietersen, Sachin Ramesh Tendulkar, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com