साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की जिंदगी में जल्द ही एक नया अध्याय शुरू होने वाला है. सन टीवी और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन के साथ उनकी शादी ग्रीस में होगी. सालों तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. अनिरुद्ध और काव्या की कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं लगती.

Photo Credit: X (formerly Twitter)
दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. काव्या के पिता द्वारा प्रोड्यूस की गई रजनीकांत की कई फिल्मों में अनिरुद्ध ने म्यूजिक दिया है. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ीं. साल 2023 में फिल्म 'जेलर' के एक इवेंट के दौरान एक खूबसूरत पल देखने को मिला था.

Photo Credit: X (formerly Twitter)
स्टेज पर अनिरुद्ध अपने गानों से माहौल बना रहे थे, जबकि सामने बैठीं काव्या उन्हीं के सॉन्ग गुनगुनाती नजर आई थीं. उस पल ने फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी. इसके बाद 2024 में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं.

Photo Credit: X (formerly Twitter)
कुछ समय बाद शादी की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा, हालांकि तब अनिरुद्ध ने इन खबरों को खारिज कर दिया था, लेकिन 2026 में जब दोनों एक बार फिर साथ नजर आए, तो उनके रिश्ते की चर्चा फिर सुर्खियों में आ गई. धीरे-धीरे ये अटकलें अब शादी की खबर में बदल चुकी हैं.

Photo Credit: X (formerly Twitter)
इस शादी की खबर की पुष्टि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने की है. रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है. हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या की तरफ से अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें- Success Story: संघर्ष, आंसू और इंतजार...फिर आया वो दिन, जब आकाशदीप की चमकी किस्मत, अब करोड़ों में होती है कमाई
यह भी पढ़ें- 'ठुक जाओगे तुम,' पैप्स की हरकत पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, बीच सड़क पर लगाई फटकार, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं