विज्ञापन

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान स्टार ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कब मिलेगा टीम इंडिया में मौका

Vaibhav Suryavanshi: वैभव ने आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान स्टार ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कब मिलेगा टीम इंडिया में मौका
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तान स्टार की भविष्यवाणी,

Kamran Akmal Prediction on Vaibhav Suryavanshi: कामरान अकमल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक शो के दौरान कहा है कि सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में खुद को साबित किया है और अगर वह इसी तरह से प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें जल्दी ही भारतीय टी20 टीम में मौका मिल सकता है, कामरान अकमल ने आगे ये भी कहा कि सिर्फ 8 आईपीएल मैचो में उसने काई रिकॉर्ड बना दिए और उनके नाम आईपीएल में शतक भी है, मुझे पता है कि आईपीएल के बाद भारत के आने वाले इंटरनेशनल मैचों में उन्हें मौका मिलेगा.

CSK के खिलाफ मचाया था धमाल

वैभव ने आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वैभव ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 6.2 ओवर में 75 रन जोड़े और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. वैभव की शानदार पारी के बूते राजस्थान ने चेन्नई से मिले 128 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया.

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा, "मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है. अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा."

वैभव सूर्यवंशी ने बताया था प्लान

"कोचों ने कहा था कि मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए. मेरे ओपनिंग पार्टनर (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बात करते रहते हैं. वह बताते हैं कि सिंगल कब लेना है. मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं. अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत देते हैं."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com