Justin Greaves' record: क्रिकेट में कभी-कभी ऐसे कारनामें हो जाते हैं जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने किया है. जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया .ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम लगातार 5 विकेट-मेडेन ओवर फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जस्टिन ग्रीव्स का यह कारनामा टेस्ट क्रिकेट में किसी चमत्कार से कम नहीं है.
149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इकलौते गेंदबाज
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच मेडन ओवरों में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए .वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेस्ट के रोमांचक तीसरे दिन, ग्रीव्स ने लंच के आस-पास मैच का रुख बदलने वाला स्पेल डालकर मेहमान टीम की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया और यह कारनामा कर दिखाया. यह टेस्ट क्रिकेट में ग्रीव्स का पहला 5-विकेट हॉल था और ऐसा कर ग्रीव्स ने जनवरी 2016 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की ओर से लगातार 4 मेडन ओवर में विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़कर इस कारनामें से आगे बढ़कर एक नया इतिहास टेस्ट क्रिकेट में रच दिया.
ऐतिहासिक कारनामा करने के बाद ग्रीव्स ने माना कि अपने स्पेल के दौरान उन्होंने चीजों को आसान रखा और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज की सलाह मानी, जिसमें गेंद को सही जगह पर डालने और उसका फायदा उठाने की बात कही गई थी.
ग्रीव्स ने कहा, "जब मैं गेंदबाजी करने आया, तो कप्तान रोस्टन चेज ने बस इतना कहा कि 'जो तुम कर रहे हो, उसमें अनुशासित रहो' और देखो कि क्या मैं टीम के लिए कुछ विकेट ले सकता हूं, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने पर मैं सचमुच बहुत खुश हूं, लेकिन खेल में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है."
पहले टेस्ट मैच की बात करें तोवेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में 282 का स्कोर खड़ा किया है. वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 29 की बढ़त मिली थी. वहीं,दूसरी ओर अब वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 126 रन बनाए हैं . वेस्टइंडीज ने अबतक 155 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल
ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं