अब जबकि टी20 सीरीज के बाद अगले महीने टीम शुभमन गिल को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, तो उससे पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बुमराह के इस सीरीज में खेलने की संभावना बहुत ही कम है. वजह यह है कि टीम प्रबंधन चाहता है कि वह पूरी तरह से इस दौरे के रेड-बॉल (टेस्ट) फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करें. और कुछ ऐसी ही नीति इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज में भी लागू की जाएगीओ! सूत्रों से पता चला है कि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट से जुड़ने से ठीक पहले 'इंडिया ए' के तीसरे मुकाबले में उन्हें मैदान पर उतारकर उनका वर्कलोड (गेंदबाजी का बोझ) बढ़ाना चाहता है.
यह भी पढ़ें: इस दिन होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, जानें तमाम डिटेल
'वनडे मैचों में थकाने का कोई मतलब नहीं'
अग्रणी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद में अपनी रेड-बॉल की तैयारियां शुरू कर चुके बुमराह के इस महीने के अंत में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने और फिर वहां से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है. घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 'बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन लंबे दौरे के लिए प्राथमिकता तय करना जरूरी है. टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए बुमराह को वनडे मैचों में थकाकर अचानक रेड-बॉल क्रिकेट में उतारने का कोई मतलब नहीं है. वह गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं. और इस समय एक तरोताजा तथा तैयार बुमराह हमारी पहली प्राथमिकता हैं.
पिछले साल खेला था आखिरी टेस्ट
बता दें कि बुमराह ने आखिरी बार पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहु-दिवसीय मैच खेला था. इस साल की शुरुआत में घुटने की चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे. लेकिन अब टीम प्रबंधन उन्हें आगामी टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रखना चाहता है.
मुख्य अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चाएं हो चुकी हैं, जिसमें प्रबंधन केवल न्यूजीलैंड दौरे बल्कि अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को भी ध्यान में रखा जा रहा है. उस सीरीज की तैयारियों के तहत भी इसी तरह की रणनीति अपनाए जाने की उम्मीद है. और बुमराह को गैर-जरूरी द्विपक्षीय मैचों से दूर रखना हैरानी की बात नहीं होगी.
'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यही नीति रहेगी'
सूत्र ने आगे कहा, 'यह योजना सिर्फ न्यूजीलैंड के लिए नहीं है, बल्कि अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. महत्वहीन द्विपक्षीय मैचों में बुमराह को थकाने का कोई मतलब नहीं है. इस समय हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पर है, और सारी ऊर्जा उसी की योजना पर केंद्रित है.' उन्होंने कहा, 'यह योजना सिर्फ न्यूजीलैंड के लिए नहीं है, बल्कि अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. महत्वहीन द्विपक्षीय मैचों में बुमराह को थकाने का कोई मतलब नहीं है. इस समय हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पर है, और सारी ऊर्जा उसी की योजना पर केंद्रित है.' चयनकर्ता हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, और माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं