विज्ञापन

क्या है बीसीसीआई का RTP टेस्ट? बोर्ड न्यूजीलैंड के लिए इस चोटिल खिलाड़ी को दोनों टीमों में रखने का इच्छुक

जल्द ही भारतीय क्रिेकट बोर्ड वनडे टीम का ऐलान करेगा, तो सवाल कुछ खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट पास करने को लेकर भी है.

क्या है बीसीसीआई का RTP टेस्ट? बोर्ड न्यूजीलैंड के लिए इस चोटिल खिलाड़ी को दोनों टीमों में रखने का इच्छुक

कुछ महीने पहले खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर मीडिया और हर मंच पर इतना बवाल मचा था कि बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व में NCA) में चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर सफाई दी थी. उसी दौरान चोटिल खिलाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए उनके लिए नया प्रोटोकॉल बनाया था, तो फिटनेस टेस्ट में भी बदलाव किया था. इससे अलग बीसीसीआई का आरटीपी (Return to play) वह अनिवार्य और फिटनेस प्रोटोकॉल है, जिसे किसी गंभीर चोट या सर्जरी से उबरने वाले राष्ट्रीय टीम के किसी भी सदस्य को प्रतिस्पर्धात्मक मैच में दोबारा उतरने से पहले पास करना होता है. यह टेस्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल और स्पोर्ट्स साइंस टीम की निगरानी में आयोजित किया जाता है. वैसे, इस खबर से अलग बीसीसीआई न्यूजीलैंड दौरे के लिए चोटिल हर्षित राणा को दोनों ही फॉर्मेटों में बरकरार रखना चाहता है. इसका अर्थ यह है कि न्यूजीलैंड  दौरे के बीच में ही राणा का फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा. ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा दो अन्य खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को रिकवरी के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है, क्योंकि बीसीसीआई उनके मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता.

यह भी पढ़ें: इस दिन होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, जानें तमाम डिटेल


RTP टेस्ट की मुख्य बातें और प्रक्रिया

इस टेस्ट का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि चोटिल खिलाड़ी (जैसे मांसपेशियों में खिंचाव, हैमस्ट्रिंग इंजरी, या सर्जरी से वापसी करने वाले पेसर) पूरी तरह से फिट हैं या नहीं और क्या वे अंतरराष्ट्रीय मैच के उच्च शारीरिक दबाव को बिना किसी जोखिम के झेल सकते हैं.

कब जरूरत होती है टेस्ट की? 

जब कोई खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहता है (जैसे प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज, जिन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के लिए इस टेस्ट से गुजरना होता है), तो चयनकर्ता टीम में उनके नाम पर मुहर लगाने से पहले इस मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार करते हैं.

टेस्ट में क्या-क्या शामिल होता है?

फंक्शनल मूवमेंट और स्ट्रेंथ असेसमेंट, खिलाड़ी की चोट वाली मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन की जांच की जाती है. इसके तहत खिलाड़ी विशेष को अलग-अलग एक्सरसाइज से गुजारा जाता है. साथ ही, 'मैच-सिमुलेशन (मैच जैसी परिस्थिति बनाकर) खिलाड़ियों को नेट पर पूरी रफ्तार से गेंदबाजी या बल्लेबाजी कराई जाती है, जिससे यह देखा जा सके कि वे मैच जैसी तीव्र गतिविधियों (जैसे दौड़ना, जंप करना, या तेजी से मुड़ना) को सहजता से कर पा रहे हैं या नहीं.

कड़ा टेस्ट मानक

खिलाड़ियों को बीसीसीआई के निर्धारित सहनशक्ति और फिटनेस मानकों (जैसे आधुनिक ब्रोंको टेस्ट या 2-किलोमीटर रनिंग टेस्ट) को पूरा करना होता है. जब कोई खिलाड़ी इस पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर लेता है, तभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम उसे 'Fit to Play' घोषित करती है, जिसके बाद ही उसे किसी भी सीरीज या स्क्वॉड के लिए चुना जाता है. लेकिन हैरानी का बात यह है कि इसके बावजूद खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं. 

बोर्ड हर्षित राणा को टीम में रखने का इच्छुक

वैसे जहां एक ओर बीसीसीआई आरटीपी टेस्ट को लेकर सख्त हो रहा है, तो वहीं इसके अलट एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि  चयनकर्ता और टीम प्रबंधन हर्षित राणा को दोनों प्रारूपों में शामिल करने के इच्छुक हैं. यह तेज गेंदबाज ऑलराउंडर फिलहाल चोट से उबर रहा है. मतलब साफ है कि बोर्ड इस मामले में राणा को रियायत देने के मूड में है. शायद ऐसा इसलिए है कि बोर्ड और प्रबंधन दोनों को लगता है कि हर्षित राणा न्यूजीलैंड दौरे के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं. और ऐसे में पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए राणा  के पूरी तरह फिट होने का इंतजार किया जा  सकता है. हर्षित राणा रेक्टस फेमोरिस (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव के कारण राणा अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I सीरीज और 2026 के एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे. 

F.A.Q= frequently Asked Questions से जानें तमान जानकारी

Q1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कब और कहाँ से होगी?

उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की इस रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा.

Q2. वनडे सीरीज के मुकाबले किन-किन स्टेडियमों और शहरों में आयोजित किए जाएंगे?

उत्तर: यह पूरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों के प्रतिष्ठित मैदानों पर खेली जाएगी, जिसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

  • पहला वनडे: 4 नवंबर – ऑकलैंड 

  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर – वेलिंगटन 

  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर – हैमिल्टन

  • चौथा वनडे: 13 नवंबर – माउंट माउंगानुई 

  • पांचवाँ वनडे: 15 नवंबर – माउंट माउंगानुई 

Q3. क्या इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है?

उत्तर: बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवाजित सैकिया के अनुसार, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का चयन अक्टूबर के मध्य में (अगले 2-3 दिनों के भीतर) आधिकारिक रूप से किया जाना तय हुआ है. चयन समिति कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टीम को अंतिम रूप दे रही है.

Q4. क्या इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम में कुछ नए या युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है?

उत्तर: हाँ, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट ए सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के युवा सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को अपना पहला वनडे कॉल-अप (Maiden ODI Call-up) मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति को देखते हुए कुछ अन्य युवा चेहरों को भी परखने की चर्चा है।

Q5. वनडे सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम कौन सा दौरा या फॉर्मेट खेलेगी?

उत्तर: वनडे सीरीज (जो 15 नवंबर को समाप्त होगी) के ठीक बाद भारतीय टीम लाल गेंद क्रिकेट की ओर रुख करेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Harshit Pradeep Rana, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com