विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2023

"आज आपकी खैर नहीं है...", जब विराट कोहली को धमकी देकर पाकिस्तानी गेंदबाज करता था आउट, जुनैद खान का चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli vs Junaid Khan: जुनैद खान (Junaid Khan) ने विराट कोहली  (Virat Kohli) को लेकर एक खास खुलासा किया है जो फैन्स के बीच सनसनी मचा दी है.

"आज आपकी खैर नहीं है...", जब विराट कोहली को धमकी देकर पाकिस्तानी गेंदबाज करता था आउट, जुनैद खान का चौंकाने वाला खुलासा
Junaid Khan vs Virat Kohli:

Virat Kohli vs Junaid Khan: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज जुनैद खान (Junaid Khan) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक खास खुलासा किया है जो फैन्स के बीच सनसनी मचा दी है. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने एक पुरानी घटना याद की और कहा है कि उन्होंने विराट कोहली को बार-बार आउट किया जिसे याद करना आज भी मुझे अच्छा लगता है. जुनैद खान ने 2012/13 की घटना को याद किया औऱ कहा कि, "मैंने तो विकेट बहुत निकाले लेकिन कोहली को आउट करना शानदार अनुभव रहा था." नादिर अली के पोडकास्ट पर जुनैद ने कहा कि, मैंने तो डंजे बहुंत सारे उड़ाए लेकिन लोग जो याद करते हैं वह खासकर विराट कोहली को आउट करने वाले पल. मैं और विराट अंडर 19 वर्ल्डकप से एक दूसरे को जानते थे."

पाकिस्तानी पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा, " मेरी कम बैक सीरीज (2012) में भी वह था. मैं पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहा थात. मैंन वहां  पहले मैच में कोहली को आउट किया था तो उसने फिर बाद में मुझसे कहा कि ऐसा फिर दोबारा नहीं होगा. लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में भी मैंने उसे आउट कर दिया था. दरअसल, तीसरे वनडे से पहले ब्रेकफास्ट टेबल पर मैंने उससे कहा था ,"वीरू आज आपकी खैर नहीं है..". 

जुनैद ने आगे कहा "उस समय वहां यूनुस खान (Younis Khan) भी मौजूद थे. उन्होंने मुझसे कहा कि आज इसे फिर से आउट करना. तीसरे वनडे में यूनुस भाई ने उसका कैच लपका था. जुनैद ने कोहली को लेकर आगे ये भी कहा कि विराट दुनिया के महान बल्लेबाज हैं, मुझे लगता है कि कोहली दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे आगे होंगे. " जुनैद ने इस इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि इमरान खान के वो बहुत बड़े फैन थे तो वहीं उन्हें भारत के जहीर खान की गेंदबाजी एक्शन काफी पसंद थी. 

यह भी पढ़ें: ''"हर तीन मिनट में..."ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तान बोर्ड को दी सलाह

Junaid Khan की बात करें तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने करियर में 22 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 71 विकेट चटकाने में सफलता पाई तो वहीं वनडे में 110 विकेट लेने में सफल रहे थे. इसके अलावा टी-2 इंटरनेशनल में 8 विकेट चटकाए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Muhammad Junaid Khan, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com