विज्ञापन

'अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जोस बटलर ने कहा है सूर्यवंशी "अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी" है.

'अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi:

Jos Buttler Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के चलते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया. इस मैच में वैभव ने रिकॉर्ड 175 रनों की पारी खेली थी और कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए थे. वहीं अब वैभव को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जोस बटलर ने कहा है सूर्यवंशी "अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी" है. वैभव की पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी फाइनल या नॉकआउट मैच में बना सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. 

जोस बटलर ने मार्क वुड के साथ 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर कहा,"सूर्यवंशी के बारे में मेरा कहना है, वह अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है. अगर वह 14 साल की उम्र में ऐसा कर रहा है, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में वह क्या कमाल करेगा?"

जोस बटलर ने आगे कहा,"मैंने उस मैच में खेला था जब उन्होंने आईपीएल में शतक बनाया था. उस समय मैं 14 साल का था और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे दमदार गेंदबाजों के सामने खेल रहा था, तब मैं उनके शॉट्स देखकर दंग रह गया था. बैट का फ्लो, गेंद को मारने की उनकी ताकत, उनका निडर अंदाज… और मुझे कहना होगा कि इंग्लैंड के लड़कों ने पूरे अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया." 

बटलर ने कहा,"इंग्लैंड फाइनल तक अपराजित रहे, और फिर सूर्यवंशी से सामना हुआ, जिन्होंने अंत में 14 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए. मैं टीवी पर मैच देख रहा था और सोच रहा था कि ये कोई साधारण शॉट नहीं हैं; ये अब तक के सबसे बेहतरीन शॉट्स में से कुछ हैं."

वहीं मार्क वुड भी सूर्यवंशी की पारी देखकर दंग रह गए. मार्क वुड ने कहा,"मैं सोचता हूं कि मैं 14 साल की उम्र में क्या कर रहा था और वो 14 साल की उम्र में क्या कर रहा है. मतलब, अविश्वसनीय. उस उम्र में मैंने जो कुछ भी अनुभव किया था, वह स्कूल के मैदान में बर्फ के गोले फेंकने के खेल का दबाव था. शायद वही उस तरह के दबाव के सबसे करीब था. मतलब, अकल्पनीय. 14 साल का, और वो 30 साल के अनुभवी खिलाड़ी की तरह शॉट खेलता है."

वुड ने जब बटलर से सूर्यवंशी के बारे में पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि आने वाले सालों में वह एक "असाधारण सुपरस्टार" बनेंगे या दबाव के चलते उनका करियर पटरी से उतर जाएगा, तो बटलर ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि वह (असाधारण सुपरस्टार) नहीं बन सकते. 14 साल की उम्र में जिस तरह का खेल वह खेल रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है. अगर उन्होंने आईपीएल नहीं खेला होता, तो आप कहते, 'उन्होंने सिर्फ अंडर-19 विश्व कप में ही यह कमाल किया है, और हां, यह शानदार है, लेकिन देखते हैं कि सीनियर क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.'

बटलर ने आगे कहा,"वह आईपीएल खेल चुके हैं और शतक बना चुके हैं. उन्होंने आईपीएल की पहली ही गेंद पर छक्का मारा था. चेन्नई के खिलाफ जिस मैच में उन्होंने 57 रन बनाए थे, उस समय रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे. वह गेंद को छक्का मार रहे थे और फिर एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह कमर से हल्का सा टैप करके दूसरे छोर की ओर दौड़ रहे थे, मानो अपनी टीम को जीत दिला रहे हों. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस तरह के खिलाड़ी का करियर पटरी से उतर सकता है."

यह भी पढ़ें: NED vs NAM Highlights: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा, हासिल की टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सबसे बड़ी जीत

यह भी पढ़ें: Pakistan vs USA Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच, फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com