- दिल्ली सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया है.
- सर्वोदय विद्यालय मानसरोवर गार्डन और डीआईईटी दिलशाद गार्डन में 4 मंजिला नवनिर्मित इमारतों का लोकार्पण किया गया.
- ये आधुनिक भवन भविष्य की शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे.
दिल्ली में शिक्षा के स्तर को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने और प्रत्येक बच्चे को समान डिजिटल अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ एक बड़ी पहल की गई है. इसके तहत आज दिल्ली के 100 सरकारी विद्यालयों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया गया, ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके.
इसके साथ ही सर्वोदय विद्यालय (मानसरोवर गार्डन) और डी.आई.ई.टी. (दिलशाद गार्डन) में नवनिर्मित चार मंजिला इमारतों का भी लोकार्पण हुआ. इन आधुनिक भवनों को भविष्य की शिक्षा के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है, जहा से दिल्ली के उज्जवल कल की नींव रखी जाएगी.

पिछले एक वर्ष के दौरान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जिसमें निजी स्कूलों की फीस में मनमानी पर रोक लगाने से लेकर नए पाठ्यक्रम और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है. सरकार का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी उसी आत्मविश्वास और विजन के साथ आगे बढ़ें, जो किसी भी बड़े निजी संस्थान के छात्रों को मिलता है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक हरीश खुराना और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा के इस आधुनिक विजन की सराहना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं