विज्ञापन

अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर पीएम से लगाई मदद की गुहार

Jonny Bairstow Stuck in Abu Dhabi: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में सर्विस देने वाली एयरलाइंस ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं और उनका रूट बदल दिया था. इस वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे हुए हैं.

अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर पीएम से लगाई मदद की गुहार
Jonny Bairstow Stuck in Abu Dhabi

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में सर्विस देने वाली एयरलाइंस ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं और उनका रूट बदल दिया था. इस वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे हुए हैं. इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है. शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था. इसका जवाब बेयरेस्टो ने रविवार सुबह दिया. 

जॉनी बेयरस्टो ने एक्स पर लिखा, "क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?" बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला. एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा,"फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है. बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ. क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?" 

रविवार को अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का दूसरा 50 ओवर का गेम स्थगित कर दिया गया, जबकि यूएई में इंग्लैंड विमेंस ट्रेनिंग कैंप में इलाके में मिलिट्री हमलों की वजह से देरी हो गई है. 

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा,"हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम मिडिल ईस्ट में अभी हो रही घटनाओं के बारे में सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं, और आधिकारिक सलाह मान रहे हैं. अबू धाबी में इंग्लैंड मेन्स लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच दूसरा 50 ओवर का मैच अब नहीं होगा. हम अगले सप्ताह अबू धाबी की इंग्लैंड विमेंस टीम के प्रस्तावित दौरे के लिए निकलने में देरी कर रहे हैं. हम इन दौरों के भविष्य के बारे में स्थिति और आधिकारिक सलाह पर नजर रखना और उसका आकलन करना जारी रखेंगे."

बता दें, सिर्फ जॉनी बेयरस्टो ही नहीं बल्कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार पीवी सिंधू भी फंसी हुई हैं. सिंधू को ट्रेनिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा उस समय बाल-बाल बच गए जब ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जाते हुए दुबई हवाई अड्डे पर उनके करीब धमाका हुआ. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण उड़ाने रद्द होने के बाद सिंधू और इरवांस्याह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए हैं. 

ईरान के मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों में धमाकों की खबरें आई हैं जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी और दुबई भी शामिल हैं. इसके बाद दुबई हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत में हो सकती है देरी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: IND vs WI, T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव मैदान पर कदम रखते ही हासिल करेंगे खास मुकाम, धोनी-रोहित-कोहली के साथ इस खास क्लब में होंगे शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com