विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

38 साल की उम्र में रिटायरमेंट से लौटा यह क्रिकेटर, 2019 में लिया था संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जोहान बोथा (Johan Botha) रिटायरमेंट लेने के बाद अब एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं. दरअसल पिछले साल बोथा बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर के हाथों होबार्ट की हार के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था

38 साल की उम्र में रिटायरमेंट से लौटा यह क्रिकेटर, 2019 में लिया था संन्यास
38 साल की उम्र में रिटायरमेंट से लौटा यह क्रिकेटर, 2019 में लिया था संन्यास
  • 38 साल के जोहान बोथा की फिर से क्रिकेट में वापसी
  • बिग बैश लीग में खेलते हुए आएंगे नजर
  • 2019 जनवरी में लिया था संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जोहान बोथा (Johan Botha) रिटायरमेंट लेने के बाद अब एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं. दरअसल पिछले साल बोथा बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर के हाथों होबार्ट की हार के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन अब वो एक बार फिर बिग बैश लीग (BBL) में खेलते हुए नजर आएंगे, 38 साल का यह ऑलराउंडर बिग बैश लीग 2020-21 में होबार्ट हरिकेन्स टीम (Hobart Hurricanes) की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. होबार्ट हरिकेन्स ने उन्हें स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) की जगह टीम में शामिल किया है. बता दें कि लामिछाने पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, ऐसे में वो इस लीग में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह अब जोहान बोथा इस सीजन में खेलते हुए दिखेंगे.

ऑस्ट्रेलिया में भारत की टी-20 सीरीज जीतने पर अनुष्का शर्मा हुईं खुश, अपने प्यार कोहली को ऐसे दी बधाई

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया में बस चुका है. 2016 में ही बोथा को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली है. ऐसे में वो इस लीग में घरेलू क्रिकेटर के तौर पर खेलते हुए दिखेंगे. बिग बैश लीग में बोथा सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा बोथा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और केकेआऱ की टीम की ओर से भी खेल चुके हैं. 

अपने इंटरनेशनल करियर में जोहान बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 5 टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 मैच खेले हैं. 5 टेस्ट में बोथा ने 17 विकेट, 78 वनडे में 72 विकेट और 40 टी-20 इंटरनेशनल में 37 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा टी-20 करियर में उनके नाम 163 विकेट दर्ज है. टी-20 करियर में बोथा ने 2 अर्धशतक भी जमाए हैं. जोहान बोथा ने वनडे और टी-20 को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका के लिए 21 मैचों में कप्तानी भी की थी और इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम को 16 इंटरनेशनल मैचों में जीत मिली थी. 

Aus vs Ind 2nd T2OI: विराट ने धारण किया एबीडि विलियर्स का रूप, तो सोशल मीडिया पर दीवाने हुए फैन !..VIDEO

बिग बैश लीग (BBL) का अगला सीजन 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है. पिछले सीजन में सिडनी सिक्सर्स की टीम खिताब जीतने में सफल रही थी. 2019 के बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 19 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johan Botha, Sandeep Lamichhane, Thomas Banton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com