बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का केस अब सीबीआई (CBI) के हाथों में है. हर तरफ दिवंगत अभिनेता को लेकर बात हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर इंग्लैंड क्रिकेटर जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) का 6 साल पुराना ट्वीट वायरल हुआ जिसमें उन्होंने 'रिया' के नाम का जिक्र किया है. ऑर्चर के द्वारा 17 जुलाई 2014 को किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ट्वीट को देखकर फैन्स उनके लिए भगवान और टाइम मशीन जैसे शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्येोंकि इंग्लैंड क्रिकेटर का यह पुराना ट्वीट आजके समय के हिसाब से बिल्कुल ठीक बैठ रहा है. बता दें कि सुशांत के निधन के केस में उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chkraborty) सीबीआई के नजर में सवाल के घेरे में हैं. ऐसे में ऑर्चर का जो पुराना ट्वीट है उसमें उन्होंने 'Rhea and Tessale' लिखा है.
Rhea and tessale :|
— Jofra Archer (@JofraArcher) July 16, 2014
इंग्लैंड क्रिकेटर के इस ट्वीट को देखकर हर कोई हैरान है. कई यूजर ने यह भी अपील की है कि उनके हर ट्वीट को देखा जाएगा जिससे यह पता चल सके कि कोरोना वायरस कब खत्म होगा. बता दें कि जब कोरोना वायरस का आगाज हुआ था तो भी क्रिकेटर का पुराना ट्वीट वायरल हुआ था जिसमें वायरस जैसी बात कही गई थी. अब सुशांत के केस में भी ऑर्चर का ट्वीट वायरल होना हर किसी को हैरान कर गया है.
@nerdisWeird bhai ye bhi pta tha isse
— Abhinav (@___abhinav_01) August 19, 2020
बता दें कि जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) वर्तमान में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. काफी कम समय में ऑर्चर ने अपनी काबिलियित के बल पर खुद की पहचान वर्ल्ड क्रिकेट में बना ली है. ऑर्चर अपनी गेंदबाजी के दौरान जिस तरह से बाउंसर फेंकते हैं उससे विरोधी बल्लेबाज यकीनन परेशान होता है.
Jofra archer is in time travel mode
— A (@EffinSalmaniac) August 19, 2020
Do you know when will Kohli became a father?
— Repubic News (@Begin_Humor) August 19, 2020
dekh Jofu bhai tu sahi sahi bta tu hai kaun? pura bhawkaal machaye huye ho
— Shimorekato (@iam_shimorekato) August 19, 2020
आईपीएल (IPL 2020 in UAE) की बात करें तो ऑर्चर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड गेंदबाज ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 63 विकेट चटका चुके हैं. आईपीएल में ऑर्चर के नाम 26 विकेट दर्ज है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं