विज्ञापन

'इन बातों ने उत्साहित किया' जो रूट ने बताया क्यों दोबारा इंग्लैंड की कप्तानी के लिए हुए राजी

जो रूट की मानें तो स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड के हेड कोच बनने के चलते ही वह दोबारा इंग्लैंड के कप्तानी बनने के लिए तैयार हुए.

'इन बातों ने उत्साहित किया' जो रूट ने बताया क्यों दोबारा इंग्लैंड की कप्तानी के लिए हुए राजी
Joe Root Reason desire to return to captaincy Stephen Fleming appointment

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद इस पोजिशन के लिए हैरी ब्रूक का समर्थन किया था. टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के नाते यह स्वाभाविक भी लग रहा था कि ब्रूक थ्री लॉयंस की कमान संभालेंगे. लेकिन बोर्ड ने अनुभनी जो रूट के साथ जाने का फैसला लिया. जो रूट पहले भी टीम की अगुवाई कर चुके थे, लेकिन उनका कार्यकाल अधिक सफल नहीं रहा था. हालांकि, उन्होंने दोबारा इस कप्तान बनने का विकल्प चुना. वहीं अब इस दिग्गज ने बताया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया है. 

इंग्लैंड ने नए कप्तान जो रूट ने स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड टेस्ट हेड कोच के तौर पर अपॉइंटमेंट को कप्तानी में लौटने की अपनी इच्छा का एक "बड़ा कारण" बताया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीते गुरुवार को फ्लेमिंग और रूट की नई भूमिकाओं की पुष्टि की. इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि फ्लेमिंग की राय से रूट को फिर से कप्तानी देने का फैसला लिया गया. 

रूट ने 2017 और 2022 के बीच इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर अपने शुरुआती पांच साल के कार्यकाल के दौरान दो परमानेंट हेड कोच, ट्रेवर बेलिस और क्रिस सिल्वरवुड के साथ काम किया था. पॉल कॉलिंगवुड 2022 की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज के लिए अंतरिम इंचार्ज थे, और उन्होंने पिछले महीने स्टोक्स की गैरमौजूदगी में द ओवल में एक टेस्ट के लिए ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम किया था.

रूट ने इंग्लैंड बोर्ड को बताया,"अगर मैं सच कहूं तो, यह फ्लेमिंग का अपॉइंटमेंट एक बड़ा कारण था कि मैं यह करना चाहता था." "मैं इस बात से बहुत उत्साहित हूं कि वह गेम को जिस तरह देखते हैं, वह हमें एक टीम के तौर पर कहां देखते हैं, और हमें जहां पहुंचना है, वहां पहुंचने के लिए हमें क्या मेहनत करनी होगी. इन सब बातों ने मुझे यह रोल निभाने के लिए बहुत उत्साहित किया."

जो रूट ने आगे कहा,"मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हू. ज़ाहिर है, उनके पास बहुत अनुभव है और उन्होंने एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर खेल में कुछ कमाल के काम किए हैं, और मैं अगले कुछ समय का बहुत इंतज़ार कर रहा हूं, और हम साथ मिलकर कुछ बहुत खास बनाने की कोशिश करेंगे."

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में किसी और से ज़्यादा इंग्लैंड की कप्तानी की है, जिसमें 27 जीत, 27 हार और 11 ड्रॉ का मिला-जुला रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि वह 2022 में जब उन्होंने यह रोल छोड़ा था, तब से "बहुत अलग" इंसान महसूस करते हैं, और वह स्टोक्स और मैकुलम की लीडरशिप से प्रेरणा लेंगे.

यह भी पढ़ें: खेतों से पोडियम तक: पिता दिहाड़ी मजदूर, अब बेटे ने जीता सिल्वर, पूरे गांव के लिए प्रेरणा बने प्रवीण चित्रावेल

यह भी पढ़ें: CWG 2026: गोल्ड से चूकी लवलीना बोरगोहेन ने जीता दिल, असम बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com