विज्ञापन

टेस्ट में कोहली पीछे, ODI-T20 में जो रूट नंबर 1, ब्रॉड-एंडरसन ने चुनी Fab Four की फाइनल रैंकिंग

Stuart Broad and James Anderson rank the Fab Four across all formats: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने तीनों फॉर्मेट में फैब 4 का चुनाव किया है .

टेस्ट में कोहली पीछे, ODI-T20 में जो रूट नंबर 1, ब्रॉड-एंडरसन ने चुनी Fab Four की फाइनल रैंकिंग
Stuart Broad and James Anderson Picks Fab Four Rankings

James Anderson and Stuart Broad :  इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने लंबे समय से चल रही 'फ़ैब फोर' (Fab Four) बहस पर अपनी राय दी है. उन्होंने खेल के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को रैंक किया है. जहां इन दोनों दिग्गजों ने इन चारों में से जो रूट को सबसे अच्छा टेस्ट बल्लेबाज माना, वहीं वनडे और T20 क्रिकेट में विराट कोहली उनकी साफ़ तौर पर पहली पसंद रहे।को फैब 4 का नंबर 1 बल्लेबाज माना है. एंडरसन ने भी वनडे और T20I में विराट कोहली को सबसे बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया है. 

इन रैंकिंग्स ने एक बार फिर क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा छेड़ दी है.टेस्ट क्रिकेट में रूट की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया है, जबकि लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में कोहली के दबदबे को इंग्लैंड के दो महानतम गेंदबाजों ने भी स्वीकार कर फाइनल रैंक में नंबर 1 करार दिया है.   स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को भी अहम जगह मिली है, जो आज के क्रिकेट पर 'फैब फोर' के जबरदस्त असर को दिखाता है.

'फैब फोर' में सबसे महान कौन है, इस पर बहस शायद कभी खत्म न हो, लेकिन ब्रॉड और एंडरसन का फैसला उन दो खिलाड़ियों का दिलचस्प नजरिया पेश करता है जिन्होंने अपने पूरे करियर में इन चारों के खिलाफ खेला है. 

स्टुअर्ट ब्रॉड फैब-4

टेस्ट क्रिकेट: 1. जो रूट | 2. स्टीव स्मिथ | 3. केन विलियमसन | 4. विराट कोहली
वनडे क्रिकेट: 1. विराट कोहली | 2. जो रूट | 3. केन विलियमसन | 4. स्टीव स्मिथ
T20 क्रिकेट: 1. विराट कोहली | 2. स्टीव स्मिथ | 3. केन विलियमसन | 4. जो रूट

जेम्स एंडरसन फैब-4

टेस्ट क्रिकेट: 1. जो रूट | 2. स्टीव स्मिथ | 3. विराट कोहली | 4. केन विलियमसन
वनडे क्रिकेट: 1. विराट कोहली | 2. केन विलियमसन | 3. स्टीव स्मिथ | 4. जो रूट
T20 क्रिकेट: 1. विराट कोहली | 2. केन विलियमसन | 3. जो रूट | 4. स्टीव स्मिथ

ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए

ये भी पढ़ें- सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuart Christopher John Broad, James Michael Anderson, Virat Kohli, Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com