- गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की शिखा 5वें स्थान पर
- वनडे की बैटिंग रैंकिंग में स्मृति मंधाना शीर्ष स्थान पर
- अनुभवी मिताली राज को मिला है चौथा स्थान
'नादिया एक्सप्रेस' के नाम से लोकप्रिय भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) क्रिकेट की शीर्ष संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल महिला क्रिकेटरों की वनडे रैंकिंग (ICC Women's ODI Player Rankings) में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं. पश्चिम बंगाल के नादिया में जन्मी 36 वर्षीय झूलन ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. वनडे बॉलर्स की रैंकिंग में भारत के शिखा पांडे (Shikha Pandey) ने भी अपना स्थान सुधारा है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर शिखा ने 12 स्थान की छलांग लगाई है और वे पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं. झूलन के 730 और शिखा के 688 अंक हैं. अपनी मजबूत कद-काठी के कारण झूलन न केवल अपनी गेंदों को अच्छी गति और उछाल देने में सफल रहती हैं.
सचिन, धोनी के बाद अब तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर भी बनेगी फिल्म
BREAKING: India pacer @JhulanG10 is back at No.1 in the latest @MRFWorldwide ICC Women's ODI Player Rankings for bowlers!
— ICC (@ICC) March 4, 2019
Details https://t.co/8j4xOTo906 pic.twitter.com/clP55hUc6W
आईसीसी (ICC) की महिला क्रिकेट की वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन दूसरे स्थान पर हैं. जेस ने भी दो स्थान की ही 'तरक्की' की है. उधर आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना ( Smriti Mandhana) पहले स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली स्मृति के 797 अंक हैं. अनुभवी महिला बल्लेबाज मिताली राज बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, उनके 713 अंक हैं. वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा 17वें और हरमनप्रीत कौर 20वें स्थान पर हैं.
महिला वर्ल्डकप के फाइनल में मिली 9 रन की हार लंबे समय तक सालती रहेगी : झूलन
गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान की सना मीर तीसरे स्थान पर हैं, उनके रैंकिंग में दो स्थान की गिरावट आई है. गेंदबाजी में भारत की पूनम यादव 10वें और भारत की ही दीप्ति शर्मा 11वें स्थान पर हैं.
वीडियो: महिला क्रिकेटर मिताली राज से खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं