विज्ञापन

Ishan Kishan: ईशान किशन का IPL में तहलका, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली

Ishan Kishan record in IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. किशन ने 31 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि अभिषेक की 29 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा था.

Ishan Kishan: ईशान किशन का IPL में तहलका, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली
Ishan Kishan record vs MS Dhoni record in IPL, टूटा धोनी का महारिकॉर्ड

Ishan Kishan record, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की जीत में ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और 74 रन बनाने में सफल रहे. ईशान ने केवल 31 गेंद पर धुआंधार 74 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. ईशान ने 238 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तहलका मचा दिया. अपनी पारी के दौरान ईशान ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

ईशान किशन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान आईपीएल इतिहास में 200  स्ट्राइक रेट के साथ IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर ईशान ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धोनी ने आईपीएल इतिहास में 8 बार  200  स्ट्राइक रेट के साथ 50+ स्कोर बनाने में सफलता हासिल की थी. 

200 SR के साथ IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

  • 9 - ईशान किशन*
  • 8 - एमएस धोनी
  • 8- सूर्यकुमार यादव
  • 7-ऋषभ पंत
  • 7- श्रेयस अय्यर
  • 7- अभिषेक शर्मा
  • 6- युसूफ पठान
  • 6- संजू सैमसन
  • 6- रजत पाटीदार

मैच की बात करें तो बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. किशन ने 31 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि अभिषेक की 29 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा था. इन दोनों के अलावा नीतिश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाकर सनराइसर्ज हैदराबाद को जीत के करीब पहुंचाया। सलील अरोड़ा (नाबाद आठ) ने छक्का लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com