भानगढ़ में बम धमाके के आरोपी की रविवार (26 अप्रैल) को पिटाई हो गई. मामले के मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता ओहिदुल इस्लाम को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया. 19 मार्च को दक्षिण बामुनिया इलाके में हुए बम धमाके के बाद से ही ओहिदुल इस्लाम फरार चल रहा था. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही थी और आरोपी की तलाश जारी थी. रविवार (26 अप्रैल) को भीड़ ने उसे पकड़ लिया. उसके पकड़े जाने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. भीड़ के हमले में घायल आरोपी को हॉस्पिटल ले जाया गया.
लंबे समय से फरार था आरोपी
लंबे समय तक छिपे रहने के बाद आरोपी अचानक साउथ 24 परगना जिले में दिखाई दिया. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. यह घटना चक मार्चा टेटुल्टलार घाट इलाके में हुई. इस संबंध में आईएसएफ ने भी दावा किया है कि लंबे समय से फरार ओहिदुल इस्लाम को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना के बाद इलाके में तनाव
घटना के बाद आरोपी को गंभीर हालत में पुलिस हिरासत में लिया गया. प्राथमिक उपचार के लिए नलमुरी अस्पताल भेजा गया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः नमो भारत रैपिड रेल के बाद नोएडा-गाजियाबाद से हरियाणा तक दौड़ेगी आर्बिटल रेल, 160 KM की रफ्तार, दिल्ली पर घटेगा दबाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं