विज्ञापन

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी से मिलकर क्या बोले ईशान किशन, 'बिहारी बाबू' ने किया खुलासा

Ishan Kishan react on Vaibhav Sooryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम इतने ही अंक से चौथे नंबर पर खिसक गई.

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी से मिलकर क्या बोले ईशान किशन, 'बिहारी बाबू' ने किया खुलासा
Ishan Kishan on Vaibhav Sooryavanshi

Ishan Kishan react on Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. मैच में एक और जहां ईशान ने 74 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई तो वहीं दूसरी ओर 15 साल के वैभव ने 103 रन बनाए. वैभव की पारी ऐसी थी जिसने फैन्स को झूमने का मौका दिया मैच के बाद वैभव को लेकर ईशान ने रिएक्ट किया और कहा कि उनकी पारी ऐसी थी जिसे देखकर आप सहम जाते हैं. 

ईशान ने वैभव से क्या बातें की

ईशान ने वैभव को लेकर JioStar से बात करते हुए कहा, "कभी-कभी तो यह सोचकर भी डर लगता है कि अगर वह कुछ और ओवर तक क्रीज पर टिके रहते, तो स्कोरकार्ड कैसा दिखता. इसलिए, हमारे लिए उनका विकेट लेना बहुत जरूरी था. स्कोर 228 था, जो आसानी से 258 भी हो सकता था. क्रिकेट में वापसी करना ही सब कुछ होता है. हमने उन्हें आउट किया और वहां थोड़ी वापसी की. मैंने उससे यही कहा, 'जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेल रहा हूं, तो प्लीज मेरी टीम पर थोड़ा रहम करना. मुझे तुम्हारे सारे राज और अंदर की बातें पता हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

मैच की बात करें तो बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की.

सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम इतने ही अंक से चौथे नंबर पर खिसक गई.

किशन ने 31 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि अभिषेक की 29 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा था। इन दोनों के अलावा नीतिश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाकर सनराइसर्ज हैदराबाद को जीत के करीब पहुंचाया. सलील अरोड़ा (नाबाद आठ) ने छक्का लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com