विज्ञापन

Video: शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे?

Shahrukh Khan in IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंट गया.

Video: शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे?
KKR, SRK in IPL 2026: किंग खान का बदला मिजाज

Is SRK Upset Over KKR's Poor Performance in IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया. मैच के रद्द होने से पंजाब को फायदा मिला और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. दूसरी ओर केकेआर एक अंक के साथ अपना खाता खोलने में सफल रही है और प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है. मैच के रद्द होने से भले ही केकेआर इस समय गुजरात और सीएसके से आगे निकल गए हैं लेकिन टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही औसत रहा है. यही कारण है कि केकेआर टीम को लेकर आलोचना हो रही है. लोगों का मानना है कि कैमरून ग्रीन का सही तरह से केकेआर इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, पंजाब और केकेआर के बीच मैच के दौरान किंग खान शाहरुख खान भी पहुंचे थे. हालांकि मैच पूरा नहीं हुआ लेकिन मैच के दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो टीम के CEO वेंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए जिसे देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया. लोगों ने अंदेशा लगाया कि किंग खान अपने टीम के परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं और यही कारण है कि CEO वेंकी मैसूर के साथ टीम के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह मोमेंट तेजी से वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने कई पोस्ट शेयर किए और  ऐसा क्यास लगा रहे हैं कि शायद शाहरुख टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं

बता दें कि केकेआर और पंजाब के बीच मैच को देखने के लिए शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ भी पहुंचे थे. वहीं, उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी स्टेडियम में मौजूद थी. 

दादा से भी मिले शाहरुख

भले ही मैच नहीं हो पाया लेकिन किंग खान ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से मिलने का समय निकाल लिया. किंग खान ने 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' गांगुली से मुलाकात की, केकेआऱ ने इस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. 

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 Points Table: RCB vs CSK: विराट कोहली का T-20 में तहलका, बना दिया World record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com