Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है जिसका असर अब बीसीसीआई पर भी पड़ने लगा है. आरसीबी के खिलाफ केवल 26 गेंद पर 78 रन की धुआंधार पारी खेलकर वैभव ने साबित कर दिया है कि उनका टैलेंट कोई तुक्का नहीं बल्कि एक असली टैलेंट है. यही कारण है कि आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर कर उसे टीम इंडिया में जल्द से जल्द मौका देने की अपील कर डाली है.
अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी का क्या जबरदस्त प्रदर्शन किया है, उसके प्रदर्शन को देखते हुए, यह होनहार खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया @BCCI के लिए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का हकदार है. ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जब आपको कोई इतना प्रतिभाशाली और इतना ज्यादा युवा खिलाड़ी चुनने का अवसर मिले. निश्चित रूप से, भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उसका नाम दर्ज होना चाहिए."
What an amazing batting display by Vaibhav Suryavanshi this @IPL 2026 season
— Thakur Arun Singh (@ThakurArunS) April 10, 2026
This prodigy certainly deserves to debut for Team India @BCCI as the youngest given his performances.
It's rare you get chance to pick up someone so talented and sooooo young too. Certainly deserves… pic.twitter.com/QiZRje9HUr
आईपीएल में वैभव का धमाका
आईपीएल में वैभव उन गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं जिन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है. हाल ही में जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड के खिलाफ वैभव ने जिस तरह से पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की उसने हर किसी को यह विश्वास दिला दिया है कि यह बल्लेबाज अब नेशनल ड्यूटी के लिए रेडी है.
IPL में वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ
- बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - 6
- भुवी के खिलाफ पहली गेंद - 4
- शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - 6
- सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - 6
- सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - 6
- अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - 4
- जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - 6
- हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - 4
बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था.अब अलग वैभव भारत के लिए इस साल डेब्यू करने में सफल रहते हैं तो 15 साल के यह खिलाड़ी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बन जाएगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं