विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलना चाहिए टीम इंडिया में मौका? IPL चेयरमैन ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर IPL 2026 की 'ऑरेंज कैप' पर अपना कब्जा जमा लिया है.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलना चाहिए टीम इंडिया में मौका? IPL चेयरमैन ने दिया जवाब
IPL chairman Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi

Arun Dhumal  on Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है जिसका असर अब बीसीसीआई पर भी पड़ने लगा है. आरसीबी के खिलाफ केवल 26 गेंद पर 78 रन की धुआंधार पारी खेलकर वैभव ने साबित कर दिया है कि उनका टैलेंट कोई तुक्का नहीं बल्कि एक असली टैलेंट है. यही कारण है कि आईपीएल के चेयरमैन  अरुण सिंह धूमल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर कर उसे टीम इंडिया में जल्द से जल्द मौका देने की अपील कर डाली है. 

अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी का क्या जबरदस्त प्रदर्शन किया है, उसके प्रदर्शन को देखते हुए, यह होनहार खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया @BCCI के लिए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का हकदार है.  ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जब आपको कोई इतना प्रतिभाशाली और इतना ज्यादा युवा खिलाड़ी चुनने का अवसर मिले. निश्चित रूप से, भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उसका नाम दर्ज होना चाहिए."

आईपीएल में वैभव का धमाका

आईपीएल में वैभव उन गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं जिन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है. हाल ही में जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड के खिलाफ वैभव ने जिस तरह से पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की उसने हर किसी को यह विश्वास दिला दिया है कि यह बल्लेबाज अब नेशनल ड्यूटी के लिए रेडी है. 

IPL में वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ

  • बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - 6
  • भुवी के खिलाफ पहली गेंद - 4
  • शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - 6
  • सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - 6
  • सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - 6
  • अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - 4
  • जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - 6
  • हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - 4

बता दें कि  सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था.अब अलग वैभव भारत के लिए इस साल डेब्यू करने में सफल रहते हैं तो 15 साल के यह खिलाड़ी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बन जाएगा. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com