इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत शनिवार को वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए प्रतियोगिता के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स को 74 रनों से पराजित कर दिया।
विशाखापत्तनम:

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा (48) और ड्वेन ब्रावो (43) रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।
पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम 17.1 ओवर में 119 रन ही बना सकी। डेक्कन चार्जर्स की ओर से सबसे अधिक कैमरन व्हाइट ने 23, शिखर धवन ने 21 और पार्थिव पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया।
डेक्कन चार्जर्स का पहला विकेट चौथे ओवर में हैरिस (15) के रूप में गिरा। इसके बाद शिखर धवन 21, पार्थिव पटेल 20, कैमरन व्हाइट 23 और भरत चिपली 10, डेनियल क्रिस्टियन 2, मनप्रीत गोनी 4, अंकित शर्मा 15 और डेल स्टेन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवि तेजा खाता भी नहीं खोल सके।
सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। जकाती और बोलिंगर को दो-दो विकेट मिले जबकि सुरेश रैना को एक सफलता मिली।
इससे पहले रवींद्र जडेजा (48) और ड्वेन ब्रावो (43) रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। फुफ डि प्लेसिस ने 39 रन बनाए।
टॉस हारने के बाद डेक्कन चार्जर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की लेकिन विजय पहले ही ओवर में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग भी दो ही था। विजय को अंकित शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना भी 16 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। डैनियल क्रिस्टियन ने रैना को अपनी ही गेंद पर लपका। प्लेसिस 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें टीपी सुधींद्र ने अपना शिकार बनाया। प्लेसिस ने 25 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका व चार छक्के लगाए।
सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ ने 20 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। क्रिस्टियन ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया। भरत चिपली ने उनका कैच लपका।
जडेजा ने 29 गेंदों पर 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने तीन चौके व तीन छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में ड्वेन ब्रावो ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन ठोंक डाले। अपनी इस आक्रामक पारी के दौरान ब्रावो ने पांच बड़े-बड़े छक्के लगाए।
चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन और क्रिस्टियन ने दो-दो विकट झटके जबकि अंकित शर्मा और सुधीन्द्र के खाते में एक-एक विकेट गया।
पिछले दो बार की चैम्पियन सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने आठ विकेट से हराया था जबकि चार्जर्स का यह पहला मुकाबला था। खिताबी हैट्रिक के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरने वाली सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में रही जबकि चार्जर्स का नेतृत्व कैमरन व्हाइट ने किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL, IPL-5, आईपीएल, आईपीएल-5, इंडियन प्रीमियर लीग, Indian Premier League, IPL Cricket, आईपीएल क्रिकेट