विज्ञापन

RCB vs SRH: अरे!'यह तो पाकिस्तान वाला छक्का है', कोहली के सुपर छक्के ने फैंस को बनाया दीवाना, वीडियो वायरल

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: विराट कोहली की पारी आरसीबी के लिए पहले ही मैच में एक बहुत बड़ा पॉजिटिव रही, लेकिन उनके छक्के के चर्चे तो पाकिस्तान तक पहुंच गए

RCB vs SRH: अरे!'यह तो पाकिस्तान वाला छक्का है', कोहली के सुपर छक्के ने फैंस को बनाया दीवाना, वीडियो वायरल

शनिवार को शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण के पहले ही मुकाबले ने मानो टूर्नामेंट का टेंपो सेट कर दिया. और पहले ही मैच में स्टेडियम में जमा हुए हजारों फैंस को वह देखने को मिला, जिसकी उम्मीद में वे जमा हुए थे. और यह मुकाबला वास्तव में अगर पहली पारी में इशान शो बन कर रह गया था, तो पूरे मैच की महफिल विराट कोहली ने  लूट ली. विराट () ने पहले ही मैच से पूरे टूर्नामेंट के लिए लय हासिल कर ली. कोहली ने अपनी पारी एक से बढ़कर एक शॉट खेले, लेकिन एक स्पेशल छक्के ने उनके चाहने वालों को ठीक उस छक्के की याद दिला दी, जो उन्होंने साल 2022 टी20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में हैरिस रऊफ के खिलाफ सिर के ऊपर से जड़ा था. और कुछ ऐसा ही फैंस ने शनवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में महसूस किया. 

कोहली के छक्के ने फैंस के दिलों को लूट लिया

भाई साहब आप ही नहीं, बल्कि हम भी इस शॉट को लूप में देख सकते हैं

आपको ही नहीं, भाई हमें भी भरोसा नहीं हो रहा कि कोई ऐसे छक्के कैसे लगा सकता है!

कोहली ने कुल मिलाकर 5 छक्के जड़े...आप पहले छक्के की क्लास देखिए!

IPL 2026: 'मंधाना के साथ खड़ी यह लड़की कौन?', अनुष्का भी साथ थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर छा गईं यह भारतीय युवा स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com