बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के पहले ही मैच में घरेलू फ़ैन्स के लिए एक से बढ़कर एक सरप्राइज़ देखने को मिले. डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर के पहले ही मैच में न्यज़ीलैंड के पेसर जैकब डफ़ी ने हैदराबाद के तूफ़ानी ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की एक नहीं चलने दी. लेकिन एक मौक़ा ऐसा भी आया जब बैंगलोर के सबसे चहेते और दुनिया के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली के हाथों से एक कैच ड्रॉप हो गया. एक वक्त लगा कि विराट ने कैच लपक लिया है मगर अगले ही पल उनके हाथों से स्लिप हुआ और पूरे स्टेडियम की आह निकल गई.
ऐसे छूटा विराट से कैच
बैंगलोर के स्विंगकुमार पेसर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अनिकेत वर्मा के ऊंचे शॉट को लपकने के लिए विराट उल्टी दिशा में लॉन्ग ऑन से भागते हुए कैच के लिए लपके. लेकिन गेंद उनके हाथों से निकलते हुए उनके गोदी से होती हुई ज़मीन तक पहुंच गई. खुद विराट तक को इसपर यकीन नहीं ही हुआ. स्टैंड में खड़ीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मुस्करा उठीं. जैसे उन्हें भी यकीन नहीं हुआ हो कि ऐसे कैसे कोई कैच हाथों में आकर फ़िसल भी सकता है. अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना, श्रेयांका पाटिल और दूसरी खिलाड़ियों के साथ मैच देख रही थीं.
Anushka Sharma and Smriti Mandhana 🥹❤️ pic.twitter.com/OTWcvS3fc3
— फ (@FlaviaNagpal) March 28, 2026
कैच के लिए सेफ़ हैं विराट कोहली के हाथ
विराट कोहली ने इससे पहले 267 मैचों में 118 कैच लपके हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने सैकड़ों कैच लपके हैं. विराट के नाम 123 टेस्ट में 121 कैच, 311 वनडे में 167 और 125 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 54 कैच हैं. उनके हाथों से इस तरह से कैच छूटते बेहद कम देखे गए हैं.
I think VIRAT KOHLI is dating ANUSHKA SHARMA 👀 pic.twitter.com/hnt1vmnFtp
— Jeet (@JeetN25) March 28, 2026
विराट ने जब अनिकेत का कैच छोड़ा तो वो 27 के स्कोर पर खेल रहे थे. अनिकेत 43 रन बनाकर आउट हुए और इस बार उनका कैच भी विराट कोहली ने ही लपका. रोमारिया शेफर्ड की गेंद पर इस बार विराट ने अनिकेत का कैच लेकर पिछली ग़लती की थोड़ी भरपाई ज़रूर कर दी. ये एक चैंपियन का जवाब रहा!
यह भी पढ़ें- IPL 2026: किशन और क्लासेन का विस्फोट, SRH ने RCB के सामने जीत के लिए रखा 202 रनों का लक्ष्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं