विज्ञापन

IPL 2026: 'मंधाना के साथ खड़ी यह लड़की कौन?', अनुष्का भी साथ थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर छा गईं यह भारतीय युवा स्टार

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: बेंगलुरु में पहला मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना साथ-साथ थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर महफिल भारतीय युवा स्टार लूट ले गईं

IPL 2026: 'मंधाना के साथ खड़ी यह लड़की कौन?', अनुष्का भी साथ थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर छा गईं यह भारतीय युवा स्टार
Indian Premier League 2026: अनुष्का शर्मा भी आरसीबी का पहला मैच देखने पहुंचीं
X: social media

RCB vs SRH: शनिवार को बेंगलुरु में आरसीबी और हैदराबाद (RCB vs SRH) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज हुआ, तो करोड़ों क्रिकेटप्रेमी पिछले दिनों टी20 विश्व कप के बाद फिर से सक्रिय हो गए. मीम्स गैंग के साथ पूरा सोशल मीडिया भी सक्रिय हो गया. बहरहाल, पहले मुकाबले जहां दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंचीं, तो भारतीय और आरसीबी की महिला कप्तान स्मृति मंधाना भी उनके साथ दिखाई पड़ीं. लेकिन सोशल मीडिया का आकर्षण ये दोनों नहीं, बल्कि ठीक मंधाना के साथ खड़ीं एक और भारतीय खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल (Shreyanka Patil) बन गईं. और फैंस इन दोनों से ज्यादा पाटिल को लेकर चर्चा करते रहे. वास्तव में पहली बार में फैंस पहचान ही नहीं पाए कि यह स्मृति मंधाना के बराबर में कौन खड़ा है. लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि यह अब युवाओं की धड़कन श्रेयांका पाटिल ही हैं  

फैंस के तुरंत ही जवाब आना बताने के लिए काफी है कि पाटिल धीरे-धीरे युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हो रही हैं

इन भाई साहब ने दोनों के बारे में जानकारी दी है

श्रेयांका पाटिल ने बहुत ही कम समय में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. वहीं मैदान के बाहर यह युवा खिलाड़ी फैशन में भी कम नहीं है

यह फैन जवाब देने वाले चुनिंदा फैंस में से एक रहे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com