IPL 2026 Points Table After Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराया. आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी. आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी. हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.
रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए.
इस मेगा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया. वहीं मुंबई इंडियंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है.

RCB की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. सॉल्ट (78) और कोहली (50) ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया. इसके बाद पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोककर मैच पूरी तरह RCB की ओर मोड़ दिया. अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर स्कोर 240 तक पहुंचाया.
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत कमजोर रही. रोहित शर्मा 19 रन बनाकर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा. रयान रिकेल्टन (37) ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन सुयश शर्मा के दो विकेटों ने मैच का रुख बदल दिया.
बीच के ओवरों में हार्दिक पांड्या (40) और सूर्यकुमार यादव संभलकर खेलते दिखे, लेकिन रनगति बढ़ाने में नाकाम रहे. कृणाल पांड्या ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया और दबाव बनाए रखा. अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 71* रन की विस्फोटक पारी खेलकर हार का अंतर कम जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
इस जीत के साथ RCB ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं