विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई-पंजाब के बीच मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर डाल लें एक नजर

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई में मैच होना है. अंकतालिका में टॉप-4 में ये टीमें मौजूद हैं.

IPL 2026: चेन्नई-पंजाब के बीच मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर डाल लें एक नजर
IPL 2026 Updated Points Table:

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भी हैदराबाद शीर्ष-4 में जगह बनाने में सफल नहीं रही है. एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे. केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट कर मैच 65 रन से हार गई. केकेआर और एसआरएच के बीच खेला गया मुकाबला सीजन का छठा मुकाबला था. आइए देखते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका में शीर्ष-4 में कौन सी टीम मौजूद है. 

Tata IPL trophy

Tata IPL trophy
Photo Credit: Photo: PTI

राजस्थान रॉयल्स (RR) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है. आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दूसरे स्थान पर काबिज है. आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था. बुधवार को एलएसजी को हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) तीसरे स्थान पर काबिज है. डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है. मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. वहीं पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है. पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था. केकेआर के खिलाफ 65 रन से जीत दर्ज करने के बाद एसआरएच की स्थिति सुधरी है. टीम पूर्व के नौवें स्थान से छठे स्थान पर आ गई है. 

गुजरात टाइटंस (GT) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दसवें स्थान पर हैं. अंकतालिका में टीमों का स्थान जीत-हार के अलावा रन रेट के आधार पर तय किया गया है. 

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच चेन्नई में मैच होना है. दोनों टीमों का सीजन का यह दूसरा मैच है. सीएसके को पिछले मैच में आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए सीएसके जीत की राह पर लौटना चाहेगी. वहीं, जीटी के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com