जल्द ही भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के तहत मैदान में आमने-सामने होनी वाली है. दोनों टीमों के बीच प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा. मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को युवा स्टार यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी दमदार बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है. जायसवाल की तरह ही क्रिकेट के अपने शुरुआती दिनों में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ से आकर्षित किया था. मौजूदा समय में वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें 29 टेस्ट मुकाबलों के बाद यशस्वी जायसवाल और सनथ जयसूर्या में से किस आंकड़े ज्यादा मजबूत थे, तो वह कुछ इस प्रकार हैं-
29 टेस्ट मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों के रन
टेस्ट क्रिकेट में 29 मैच खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने 54 पारियों में 2535 रन बनाए हैं. वहीं सनथ जयसूर्या ने 29 टेस्ट मुकाबलों के बाद 2084 रन बनाए थे. इस तरह पहली भिड़ंत में यशस्वी जायसवाल, जयसूर्या से एक कदम आगे नजर आते हैं.
29 टेस्ट मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों का औसत
यशस्वी जायसवाल ने 29 टेस्ट मुकाबलों में 48.75 की औसत से रन बनाए हैं. वहीं सनथ जयसूर्या ने 29 टेस्ट मुकाबलों के बाद 46.31 की औसत से रन बनाए थे, जो दिखाता है कि युवा यशस्वी यहां भी उनसे एक पायदान ऊपर हैं.
29 टेस्ट मुकाबलों के बाद उच्चतम स्कोर
29 टेस्ट मुकाबलों के बाद यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में उच्चतम स्कोर नाबाद 214 रनों का है. वहीं जयसूर्या का इतने मुकाबलों के बाद एक पारी में उच्चतम स्कोर 340 रन का था. यहां वह यशस्वी से कदम आगे नजर आते हैं.
29 टेस्ट मैचों की बाद सर्वाधिक फिफ्टी
29 टेस्ट मैचों के बाद यशस्वी जायसवाल के बल्ले से अब तक 13 फिफ्टी आए हैं, जबकि सनथ जयसूर्या ने 29 टेस्ट मुकाबलों के बाद नौ अर्धशतक लगाए थे.
29 टेस्ट मैचों की बाद सर्वाधिक शतक
वहीं युवा यशस्वी जायसवाल ने 29 टेस्ट मैचों के बाद खबर लिखे जाने तक सात शतक लगाए हैं. वहीं सनथ जयसूर्या के बल्ले से 29 टेस्ट मुकाबलों के बाद पांच शतक आए थे.
यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'त्रिस्तरीय' जाल में फंसे हैं भारतीय कप्तान, आंकड़े कह रहे पूरी कहानी, गिल का बड़ा टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं