विज्ञापन

27,450 रन और 1400 से ज्यादा छक्के, आंकड़ों में देखें कैसे IPL 2026 ने बदल दिया क्रिकेट का अंदाज

आईपीएल 2026 का यह सीजन क्रिकेट इतिहास में बल्लेबाजों के उस गदर के लिए याद रखा जाएगा, जिसने सारे पुराने रिकॉर्ड्स को धो डाला.

27,450 रन और 1400 से ज्यादा छक्के, आंकड़ों में देखें कैसे IPL 2026 ने बदल दिया क्रिकेट का अंदाज
IPL 2026 Milestones: 

IPL 2026 Milestones: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) लीग के इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ा टूर्नामेंट साबित हुआ. रविवार को इस सीजन का समापन हुआ, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हरा दिया. यह टूर्नामेंट कई "सबसे ज्यादा" और "सबसे बड़े" रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ. IPL 2026 एक रिकॉर्ड-तोड़ सीजन साबित हुआ, जिसमें पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी के कई नए कीर्तिमान बने. इसमें एक ही सीजन में सबसे ज्यादा कुल रन बनाने का रिकॉर्ड बना, जिसमें 27,450 रन बनाए गए. साथ ही प्रति विकेट 31.26 का सबसे बेहतरीन रन अनुपात भी दर्ज किया गया.

इस सीजन में प्रति ओवर 9.88 की दर से सबसे ज्यादा रन-रेट भी देखने को मिला. इसके अलावा, इसमें IPL के किसी भी सीजन में अब तक की सबसे अधिक बाउंड्रीज भी लगीं, जिसमें 2,332 चौके और 1,426 छक्के शामिल हैं, जो बल्लेबाजों के दबदबे को दिखाता है. खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा, जिसमें रिकॉर्ड 15 शतक बने. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज संजू सैमसन अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने दो शतक बनाए. इसके अलावा, टीमों ने नियमित रूप से बड़े स्कोर बनाए. 65 बार टीमों ने 200 रन का आंकड़ा पार किया और 17 बार 200 से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया.

2026 का यह सीजन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का यह सीजन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां रनों की ऐसी बरसात हुई जिसने इतिहास के पन्नों को पलटकर रख दिया. इस पूरे एडिशन में सभी टीमों ने मिलकर रिकॉर्ड तोड़ कुल 27,450 रन बनाए. रनों की इस आंधी में प्रति विकेट का औसत भी बढ़कर 31.26 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि टीमों ने 9.88 के अब तक के सबसे खतरनाक रन-रेट (RPO) से रन बटोरे. चौके-छक्कों की बात करें तो मैदान पर गेंद बाउंड्री के पार ही नजर आई. इस सीजन में कुल 2,332 चौके और रिकॉर्ड तोड़ 1,426 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले.

200+ रनों के चेज ने बनाया इस सीजन को सबसे रोमांचक

बल्लेबाजों के इस दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बल्ले से रिकॉर्ड 15 व्यक्तिगत शतक निकले. यही नहीं, टीमों ने गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए रिकॉर्ड 65 बार 200 से ज्यादा रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. लेकिन कहानी सिर्फ रन बनाने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि लक्ष्य का पीछा करने में भी टीमों ने गजब का जज्बा दिखाया. इस सीजन में कुल 17 बार टीमों ने 200 से अधिक रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल (Chase) कर क्रिकेट फैंस को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया.

IPL 2026 संक्षेप में जानें 

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन - 27,450

एक सीजन में प्रति विकेट सबसे ज्यादा रन - 31.26

एक सीजन में सबसे ज्यादा RPO - 9.88

एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके - 2,332

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के - 1,426

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक - 15

सबसे ज्यादा 200-प्लस स्कोर - 65

सबसे ज्यादा सफल 200-प्लस चेज - 17

अब फाइनल मुकाबले की बात करें तो, RCB के कहने पर पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट पर 155 रन बना सकी. वॉशिंगटन सुंदर (37 गेंदों में 50 रन, पांच चौकों के साथ) और निशांत सिंधु (18 गेंदों में 20 रन, तीन चौकों के साथ) ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया. रासिक डार सलाम (3/27), भुवनेश्वर कुमार (2/29) और जोश हेजलवुड (2/37) ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए. RCB ने अच्छी शुरुआत की, जिसमें वेंकटेश अय्यर (16 गेंदों में 32 रन, चार चौकों और दो छक्कों के साथ) और विराट कोहली के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई.

GT ने कुछ संघर्ष दिखाया और एक समय RCB का स्कोर 132/5 तक सीमित कर दिया, लेकिन लक्ष्य बहुत ही छोटा था और मैदान पर चेंज मास्टर विराट कोहली थे जिन्होंंने (42 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे और उन्होंने दो ओवर शेष रहते ही RCB को जीत दिला दी. यह RCB का दूसरा IPL खिताब है और कुल मिलाकर उनकी चौथी भारतीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट ट्रॉफी है, जिसमें दो महिला प्रीमियर लीग (WPL) खिताब भी शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com