विज्ञापन

IPL 2026: SRH में बवाल? ईशान का विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी ने दिखाए तेवर, वीडियो हुआ वायरल

Ishan Kishan Receives Fiery Send-Off: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन को शनिवार को एक अभ्यास मैच के दौरान टीम के साथी जीशान अंसारी ने आक्रमक स्टैंड-ऑफ दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL 2026: SRH में बवाल? ईशान का विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी ने दिखाए तेवर, वीडियो हुआ वायरल
Ishan Kishan Receives Fiery Send-Off:

Zeeshan Ansari Fiery Send-Off to Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है. सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. फ्रेंचाइडी ने ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए हैं और खिलाड़ी लगातार कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. लेकिन लग रहा है कि उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद में कुछ भी ठीक नहीं है. शानिवार को टीम ने एक अभ्यास मैच खेला, जिसमें कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन का विकेट लेने के बाद जीशान अंसारी ने आक्रमक तेवर दिखाए और उन्हें उगली दिखाते हुए मैदान से जाने का इशारा किया. इसके बाद फैंस सवाल उठा रहे हैं कि टीम का माहौल ठीक नहीं है.  

अभ्यास मैच में दूसरी पारी के आठवें ओवर के दौरान जब 26 वर्षीय लेग स्पिनर ने विकेटकीपर बल्लेबाज को आउट किया, तब उन्होंने तेवर दिखाए और इशारों से किशन को बाहर निकलने के लिए कहा. ईशान किशन कुछ देर हैरान रहे, लेकिन मैदान से जाते समय उनके चेहरे पर स्माइल थी. इससे पहले, ईशान ने स्पिनर के खिलाफ पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाए. हालांकि, जीशान ने अगली फुल डिलीवरी में बल्लेबाज को डीप स्क्वायर लेग पर अपने जाल में फंसाया.     

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को शुरुआती कुछ मुकाबले के लिए टीम की कमान सौंपी है. अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे. सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा,"पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे."

पैट कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में हुए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. वेस्टइंडीज दौरे के बाद पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी के कारण वह खेल से बाहर हो गए थे. इसी चोट के चलते उन्हें एशेज के शेष मुकाबलों और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा था. उम्मीद है कि यह ऑलराउंडर आईपीएल 2026 के बाद के चरणों में टीम से जुड़ेगा.

ईशान किशन आईपीएल 2025 से ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने हालिया घरेलू सीजन में झारखंड की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था. कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करने के लिए उनके पास मजबूत दावेदारी है. उन्होंने आईपीएल में अब तक किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है. यह बतौर कप्तान आईपीएल में उनका पहला अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें:  Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें: टिम डेविड इन, वेंकटेश अय्यर आउट ! अश्विन ने चुनी RCB की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com