IPL 2026 Playoffs Schedule Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज (छह मई) टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल घोषित कर दिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले 26 मई को टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगा. टूर्नामेंट का एलिमिनेटर और क्वालीफायर टू मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहले बेंगलुरु में खेला जाना था फाइनल मुकाबला
अहमदाबाद से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा सकता है. हालांकि, स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई (BCCI) के निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, वेन्यू को बदलकर पुनः आवंटित किया गया है.
लगातार दूसरी बार अहमदाबाद में आयोजित होगा फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला लगातार दूसरी बार अहमदाबाद में आयोजित होगा. पिछली बार भी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था. क्योंकि खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते उस दौरान फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन्स में आयोजित नहीं हो सका था.
पिछली बार आरसीबी बनी थी चैंपियन
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पजांब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. जहां आरसीबी की टीम पहली बार खिताब उठाने में कामयाब हुई थी. अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए पजांब की टीम 20 ओवरो में 187/7 रनों तक ही पहुंच पाई.
लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि, इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे और नजदीकी मुकाबले में छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
आईपीएल 2026 प्लेऑफ के शेड्यूल:
26 मई - क्वालीफायर वन - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - धर्मशाला
27 मई - एलिमिनेटर - न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - न्यू चंडीगढ़
29 मई - क्वालीफायर टू - न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - न्यू चंडीगढ़
31 मई - फाइनल - नरेंद्र मोदी स्टेडियम - अहमदाबाद
यह भी पढ़ें- अभिषेक, रोहित, कोहली नहीं, गिलक्रिस्ट ने इस भारतीय स्टार को बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20I बल्लेबाजों में से एक