विज्ञापन

IPL Team owners Net Worth:: फिर दिखेगा शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अनन्या बिड़ला से लेकर काव्या मारन जैसे टीम-मालिकों का जलवा, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर

IPL 2026: Full list of team owners and their massive net worth: IPL सिर्फ़ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह एक अरबों डॉलर का कारोबारी इकोसिस्टम है; टीम के मालिक इस लीग में अपनी आर्थिक ताकत, ब्रांडिंग की क्षमता लेकर आते हैं.

IPL Team owners Net Worth:: फिर दिखेगा शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अनन्या बिड़ला से लेकर काव्या मारन जैसे टीम-मालिकों का जलवा, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर
Meet All IPL owners

Full list of IPL team owners and their massive net worth : बिगुल बज गया है. हमारे फ़ोन, शहर-गांव के चौराहों, बाज़ार और सिनेमाघरों से लेकर हरल गली-कूचे, छोटे-बड़े मैदानों पर शनिवार शाम 7:30 बजे का बेताबी से इंतज़ार हो रहा है. मैदानों से लेकर हर गली-मोहल्लों में हर उम्र के बच्चे विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी, रोहित शर्मा की 45, एमएस धोनी की 7 नंबर की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलते देखे जा सकते हैं.शनिवार शाम 7:30 बजे से क्रिकेट के महाकुंभ की शुरआत हो जाएगी और दुनिया भर की नज़रें भारत के 13 शहरों के स्टेडियमों पर होंगी. IPL 2026 के शेड्यूल का एलान हो चुका है. फ़िल्म स्टार्स और नामचीन हस्तियां भी इस महामेला की रौनक बढ़ाते नज़र आएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

चैंपियन बैंगलोर टीम के साथ दिखेंगे नए मालिक?    
IPL 2026 के आगाज़ से ठीक पहले आदित्य बिड़ला ग्रुप, TOI ग्रुप, ब्लैकस्टोन और डेविड ब्लिट्ज़र ने 16000 करोड़ रुपये से ज़्यादा रकम देकर खरीदा और इसे क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी टीम बना दिया. RCB के सह-मालिक सत्यन गजवानि ने PTI से कहा, “RCB की ब्रैंडिंग बहुत मज़बूत है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.” ज़ाहिर तौर पर इनके मालिकों के ग्रुप से कोई चेहरा टीम के साथ मैचों के दौरान ज़रूर नज़र आएगा. माना जा रहा है कि इस बार टीम के मालिकान में से एक अनन्या बिड़ला स्टेडियम में टीम के साथ नज़र आएंगी.   

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब टीम का 12वां खिलाड़ी हैं प्रीति ज़िन्टा
पिछले साल की उपविजेता पंजाब की टीम के साथ हर बार की तरह एक बार फिर प्रीति ज़िन्टा ज़रूर नज़र आएंगी. प्रियांश आर्या, शशांक सिंह और प्रभसिमरन जैसे युवा क्रिकेटरों से लेकर अर्शदीप सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर प्रीति ज़िन्टा की तारीफ़ करते नहीं थकते. पंजाब को अब भी अपने पहले आईपीएल के ख़िताब का इंतज़ार है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई के लिए नीता अंबानी प्रार्थना करती हैं
पिछले सभी आईपीएल की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपने बेटों के साथ मुंबई टीम के साथ ज़रूर नज़र आएंगी. हर बार रोमांचक मैचों में वो ईश्वर से प्रार्थना करती हुईं मुंबई की हौसलाअफज़ाई भी करती हैं. ख़राब शुरुआत के बावजूद पिछले सीज़न मुंबई की टीम तीसरे नंबर पर रही. मुंबई अपने छठे ख़िताब के लिए लड़ती नज़र आएगी.   

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात टीम के मालिक 
गुजरात टीम के मालिक टौरेंट ग्रुप और CVC कैपिटल पार्टनर्स के मालिक अक्सर मैदान पर कम ही नज़र आते हैं. गुजरात टीम के सिद्धार्थ पटेल के बयान ज़रूर मीडिया में आए हैं. लेकिन चार में से 3 बार प्लेऑफ़ खेलनेवाली इस टीम ने एक बार ख़िताब जीता है तो एक बार उपविजेता भी रही है. शुभमन गिल इस सीज़न टी-20 में अपना अलग जलवा दिखाकर टी-20 वर्ल्ड कप में ना जाने की कसक ज़रूर निकालना चाहेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

टीम मालिकों के साथ दिखेगी दिल्ली की दबंगई?
पिछले सीज़न पांचवें नंबर पर रहनेवाली दिल्ली टीम की टीम में इस साल कुछ बदलाव भी हुए हैं और कप्तान अक्षर पटेल अपनी टीम को एक मिशन पर ले जाते दिख रहे हैं. दिल्ली टीम के सह -मालिक पार्थ ज़िंदल अक्सर स्टैंड्स में नज़र आते हैं. इस टीम में कई वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी हैं. लेकिन ये टीम सिर्फ़ एक बार 6 साल पहले फ़ाइनल तक पहुंच पाई है.  

Latest and Breaking News on NDTV

हार-जीत में हैदराबाद के साथ काव्या मारन  
हैदराबाद के हर मैच में टीम का जोश बढ़ाती टीम की मालकिन काव्या मारन लगातार सुर्ख़ियों में रहती हैं. टीम की हार-जीत में वो बराबर की हिस्सेदार बनीं नज़र आती हैं.  दस साल पहले चैंपियन बनी हैदराबाद की टीम 2 बार उपविजेता भी रही है. पिछले साल ये टीम छठे नंबर पर रही. अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन के साथ ये टीम फिर से ख़तरनाक नज़र आ रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लखनऊ टीम का दम बढ़ाएंगे संजीव गोयनका! 
लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत पर फिर से भरोसा जताया है. चार में से दो बार प्लेऑफ़ तक पहुंचनेवाली ये टीम पिछली दफ़ा सातवें नंबर पर रही थी. संजीव गोयनका को लेकर मैदान पर पहले बड़े विवाद भी ज़रूर हुए हैं. लेकिन ये टीम पहले से कहीं बेहतर संवरी नज़र आ रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

किंग ख़ान के साथ कोरबो, लॉड़बो, जीतबो रे!
तीन बार चैंपियन रह चुकी कोलकाता टीम के मालिक शाह रुख़ ख़ान अपनी टीम के खिलाड़ियों की हौसलाअफ़ज़ाई के लिए जाने जाते हैं. जो खिलाड़ी एक बार कोलकाता से खेल लेता है. शाहरुख़ का कायल हो जाता है. एक बार फिर किंग ख़ान मैदान पर ज़रूर नज़र आएंगे.  

Latest and Breaking News on NDTV

कौन दिखेगा राजस्थान के संग?
IPL 2026 से ठीक पहले राजस्थान टीम के 15000 करोड़ रुपये से ज़्यादा में बिकने की ख़बर आई. ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस टीम के साथ मालिकों के ग्रुप से कौन स्टेडियम में नज़र आएगा. पहले आईपीएल की चैंपियन राजस्थान की टीम पिछले साल 9वें वंबर पर रही.   

Latest and Breaking News on NDTV

चेन्नई में थाला से बढ़कर कौन!
कहने की बात नहीं कि चेन्नई टीम का सबसे बड़ा चेहरा अब भी एमएस धोनी ही हैं. पिछले साल पांच बार की चैंपियन चेन्नई की टीम 10वें नंबर पर रही. लेकिन एक बार फिर सबकी नज़रें माही पर टिकी रहेंगी. क्या ये सीज़न धोनी का आख़िरी सीज़न साबित होगा? ये लाख टके का सवाल जिसका जवाब सिर्फ़ एक शख़्स के पास है. 

IPL 2025 में टीमों की रैंकिंग
1.    बैंगलोर
2.    पंजाब
3.    मुंबई
4.    गुजरात
5.    दिल्ली
6.    हैदराबाद
7.    लखनऊ
8.    कोलकाता
9.    राजस्थान 
10.    चेन्नई

Latest and Breaking News on NDTV

टीम मालिकों और उनकी भारी-भरकम नेट वर्थ की पूरी सूची

मुंबई इंडियंस
नीता अंबानी 
कुल संपत्ति: लगभग 9,07,270 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद
मालिक: काव्या मारन
नेट वर्थ: लगभग 1,23,387 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स
मालिक: मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति ज़िंटा
नेट वर्थ:
मोहित बर्मन: ₹94,640 करोड़
नेस वाडिया: ₹62,790 करोड़
प्रीति ज़िंटा: ₹1,273 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स
मालिक: संजीव गोयनका
नेट वर्थ: लगभग 44,590 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स
मालिक: शाहरुख खान, जूही चावला, जय मेहता
नेट वर्थ:
शाहरुख खान: ₹12,000 करोड़
जय मेहता: ₹7,790 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स
मालिक: GMR ग्रुप और JSW ग्रुप

मुख्य व्यक्ति: किरण कुमार ग्रांधी, पार्थ जिंदल
नेट वर्थ:
किरण कुमार ग्रांधी: ₹2,00,200 करोड़
पार्थ जिंदल: ₹600 करोड़

गुजरात टाइटन्स
मालिक: टोरेंट ग्रुप और निवेशक
जिनाल मेहता, सिद्धार्थ पटेल
नेट वर्थ:
जिनाल मेहता: लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मालिक: आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम
नेट वर्थ: अरबों डॉलर के कॉर्पोरेट समूहों का समर्थन प्राप्त
हाल ही में लगभग 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा

राजस्थान रॉयल्स
मालिक: कल सोमानी के नेतृत्व वाला समूह
नेट वर्थ: वैश्विक निवेशकों द्वारा समर्थित समूह
लगभग 1.63 बिलियन USD में खरीदा गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com