विज्ञापन

IPL 2026: कप्तानी में सुपरहिट सरपंच साहब, सूर्यकुमार यादव पर बढ़ रहा दवाब, अगरकर एंड कंपनी के सामने गंभीर सवाल

Shreyas Iyer Leading From The Front: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर फ्रंट से लीड कर रहे हैं. आईपीएल में बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत काफी बेहतर है.

IPL 2026: कप्तानी में सुपरहिट सरपंच साहब, सूर्यकुमार यादव पर बढ़ रहा दवाब, अगरकर एंड कंपनी के सामने गंभीर सवाल
Shreyas Iyer Leading Punjab Kings From The Front:

Shreyas Iyer Leading Punjab Kings From The Front: श्रेयस किंग आईपीएल 2025 में अपनी अगुवाई में पंजाब किंग्स को फाइनल कर लेकर गए थे. इस सीजन भी पंजाब अजेय है. श्रेयस अय्यर अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं और सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी के लिए भी दावेदारी ठोक रहे हैं. अश्विन जैसे दिग्गज की मानें तो सरपंच साबह को खिलाड़ी आदर्श के रूप में देख रहे हैं. अय्यर ने सिर्फ कप्तानी में हिट हैं बल्कि बल्ले से भी कहर बरपा रहे हैं और  सीजन दर सीजन अनका प्रदर्शन बेहतर ही हुआ है. 

आईपीएल में अय्यर का कप्तानी का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अभी तक तीन टीमों की अगुवाई की है. दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान आईपीएल में जीत प्रतिशत 55 से अधिक का है. उन्होंने अभी तक कुल 87 मैच बतौर कप्तान खेले हैं, जिसमें 48 में उन्हें जीत मिली है जबकि 27 में हार. 

पंजाब किंग्स (2025 से जारी): 22 मैच, 14 जीते, 6 हारे. 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया. 
कोलकाता नाइट राइडर्स (2022–2024): 30 मैच, 17 जीत, 11 हार, 1 बेनतीजा. टीम को 2024 का खिताब दिलाया.
दिल्ली कैपिटल्स (2018–2020): 41 मैच, 23 जीत, 18 हार, 0 कोई नतीजा नहीं. 2020 में टीम को उसके पहले फ़ाइनल तक पहुंचाया.

बल्ले से भी सुपरहिट

2015 में डेब्यू करने के बाद से इस बल्लेबाज ने 138 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3934 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 का है. जबकि औसत 35.13 का और स्ट्राइक रेट 135.38 का है. अय्यर 2022 के बाद से 49 पारियों में 42.1 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट से 1559 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 78 छक्के आए हैं. आईपीएल 2022 के बाद से बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत दूसरा सबसे बेहतर हैं. 2025 के बाद से जीते हुए मैचों में उन्होंने तीसरे सबसे अधिक रन बनाए हैं. अय्यर ने 14 मैचों में 628 रन ठोके हैं.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के लिए काल बना पंजाब का धुरंधर, आज नजर 'तूफानी हैट्रिक' पर, अगरकर एंड कंपनी के है रडार पर

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, चोट के चलते युवा स्टार बल्लेबाज हो सकता है बाहर, कोच ने दिए संकेत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com