विज्ञापन

IPL 2026: धमाकेदार होगी शुरुआत, सीजन ओपनर में इस टीम का सामना करेगी RCB, सामने आया बड़ा अपडेट

RCB Will Face CSK in Season opener: बीसीसीआई के सचिन देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि 12 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले हाफ का शेड्यूल जारी किया जाएगा. वहीं अब सीजन ओपनर को लेकर बड़ा दावा किया गया है.

IPL 2026: धमाकेदार होगी शुरुआत, सीजन ओपनर में इस टीम का सामना करेगी RCB, सामने आया बड़ा अपडेट
RCB Will Face CSK in Blockbuster Season opener Match: Report

RCB Will Face CSK in Season Opner: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 12 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले हाफ के शेड्यूल का ऐलान करेगा. आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होना है और आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो चुनावों की तारीख और मैच-डे के बीच किसी भी टकराव से बचने के लिए बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि दो हिस्सों में शेड्यूल का ऐलान करेगा. यह तो तय है कि आईपीएल का ओपनिंग मुकाबला आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी. लेकिन यह साफ नहीं है कि किसने खिलाफ. अब एक रिपोर्ट में दावा है कि बेंगलुरु सीजन ओपनर में पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 19 के ओपनर में 2025 एडिशन के डिफेंडिंग चैंपियन और रनर-अप शामिल नहीं होंगे. फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स सीज़न के पहले दो दिन अलग-अलग मैच खेलेंगे. आमतौर पर, टूर्नामेंट की शुरुआत हाई-प्रोफाइल टीमों के बीच होती है, जिसमें परंपरागत रूप से डिफेंडिंग चैंपियन शामिल होते हैं. इस साल, पहला मैच चैंपियन RCB और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो सकता है. ब्रांड फाइनेंस और डफ एंड फेल्प्स के अनुसार, CSK, RCB, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को लीग की टॉप चार मार्की टीमों में माना जाता है. वहीं रनर-अप पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 29 मार्च को अपने होम ग्राउंड मुलनपुर में गुजरात टाइटन्स से खेलेगी. 

पहले 20 दिनों का शेड्यूल होगा जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 12 मार्च तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेगा. यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है. देवजीत सैकिया ने मंगलवार को कहा,"हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं." 

फ्रेंचाइजी ने शुरू किया अभ्यास

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. वहीं, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक छोटा-सा तैयारी शिविर आयोजित किया था, जबकि 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार अभ्यास सत्र आयोजित किए थे.

पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में अबू धाबी में अभ्यास किया था. फिलहाल टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ अपना शिविर शुरू किया था. पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस भी आगामी सीजन के लिए अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मार्च को अपना प्री-सीजन शिविर शुरू करेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 15 मार्च से जयपुर में एक अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है. दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हैदराबाद में एक शिविर आयोजित किया था. अब इस टीम के दिल्ली में भी एक शिविर आयोजित करने की उम्मीद है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में एक तैयारी सत्र आयोजित किया था.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल में अर्शदीप ने डेरेल मिचेल को मारी थी गेंद, अब कोच गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें: Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming: शुरू होगी वनडे वर्ल्ड 2027 की तैयारी, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com