विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: पंजाब का विजयी रथ रोक राजस्थान ने मचाई खलबली, बिगाड़ा प्लेऑफ का गणित, जानें समीकरण

IPL 2026 Points Table Updated After Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतने के बाद राजस्थान के अब 9 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं. राजस्थान का रन रेट +0.617 का है.

IPL 2026 Points Table: पंजाब का विजयी रथ रोक राजस्थान ने मचाई खलबली, बिगाड़ा प्लेऑफ का गणित, जानें समीकरण
IPL 2026 Points Table Updated After Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है. जबकि पंजाब को पहली हार मिली है. इस हार के बाद भी पंजाब टॉप पर मौजूद है जबकि राजस्थान ने एक पायदान की छलांग लगाई है. 

राजस्थान पहुंची तीसरे स्थान पर

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतने के बाद राजस्थान के अब 9 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं.  राजस्थान का रन रेट +0.617 का है. राजस्थान ने हैदराबाद को चौथे स्थान पर धकेल दिया है और खुद तीसरे पायदान पर आ गई है. वहीं इस हार से पंजाब किंग्स का गणति जरूर बिगड़ा है. पंजाब आज जीत जाती तो वह प्लेऑफ में अपना एक पैर रख देती. हालांकि, प्लेऑफ के लिए उसका इंतजार बढ़ गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब के 8 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं. पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. हालांकि, पंजाब का टॉप पर कब्जा बरकरार है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. बेंगलुरु का नेट रन रेट राजस्थान के खिलाफ है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स छठे, दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ नौंवे और लखनऊ 4 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है. 

पंजाब को मिली सीजन की पहली हार

पंजाब से मिले 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन जोड़े. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 16 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रियान पराग अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने. यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए. 

इसके बाद शुभम दुबे और डोनोवन फेरेरा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 71 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. फेरेरा ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, शुभम ने 12 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे. 

इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े. प्रियांश ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं, कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रनों का योगदान दिया.

हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली. स्टोइनिस ने अपनी इस पारी में 281 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सबसे महंगा कप्तान, करोड़ों के स्टार्स… फिर भी LSG क्यों बनी सीजन की सबसे फिसड्डी टीम?

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए 'असंभव' कुछ भी नहीं, बेखौफ़ बल्लेबाज़ी से लिख रही नया इतिहास, देखें आंकड़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com