विज्ञापन

IPL 2026 Playoffs: कैसे चेन्नई की हार से गुजरात-हैदराबाद का प्लेऑफ टिकट हुआ कंफर्म, ऐसा है पूरा गणित

IPL 2026 Playoffs: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही गुजरात-हैदराबाद के प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो गया.

IPL 2026 Playoffs: कैसे चेन्नई की हार से गुजरात-हैदराबाद का प्लेऑफ टिकट हुआ कंफर्म, ऐसा है पूरा गणित
How CSK Lost Gave Gujarat and Hyderabad Playoff Ticket See Equations

IPL 2026 Playoffs Sunrisers Hyderabad, Gujarat Titans Seat Confirms: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. हैदराबाद की इस जीत के साथ ही उनका प्लेऑफ का टिकट को कंफर्म हुआ ही, साथ ही गुजरात भी प्लेऑफ में पहुंच गई. अब प्लेऑफ के लिए तीन टीमें तय हो गई हैं और सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जिसके लिए राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली, पंजाब और चेन्नई के बीच जंग होनी है. राजस्थान की स्थिति इसमें सबसे अच्छी है क्योंकि उसके दो मैच बचे हैं और वो 16 अंक तक पहुंच सकती है. बता दें, इस जीत के बाद हैदराबाद के 16 अंक हो गए हैं जबकि गुजरात के पहले ही 16 अंक हैं. 

चेन्नई की हार से कैसे मिला गुजरात-हैदराबाद को टिकट

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब है कि अब सिर्फ पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और सीएसके 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगी. सिर्फ राजस्थान ही है जो 16 अंक तक पहुंच पाएगी. जबकि गुजरात के पहले ही 16 अंक हैं और हैदराबाद के भी अब 16 अंक हो गए हैं. ऐसे में गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गईं हैं.

चेन्नई और दिल्ली यहां से अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जबकि पंजाब और कोलकाता 15 अंकों तक. जबकि राजस्थान के दो मैच बचे हैं और उसके 12 अंक हैं. राजस्थान अपने बचे दोनों मैच जीतकर 16 अंकों तक जा सकती है. 

हैदराबाद कर सकती है टॉप पर फिनिश

हैदराबाद का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है और अगर वह इसे जीत जाती है तो टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. जबकि गुजरात ने अगर अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हराया तो उसका टॉप स्पॉट फिक्स होगा. बेंगलुरु के भी 18 अंक हैं. अगर हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया और उसके बाद गुजरात ने चेन्नई को मात दी तो टॉप पर कौन रहेगा, इसको लेकर नेट रन रेट से फैसला होगा. हैदराबाद अगर बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो वह टॉप पर फिनिश कर सकती है. लेकिन अगर हैदराबाद हारी तो वह तीसरे स्थान पर फिनिश करेगी, बशर्ते चेन्नई अपने आखिरी मैच में गुजरात को बुरी तरह ना रौंदे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Scenarios: 7 मैच बाक़ी, 1 स्पॉट के लिए रेस में 5 टीमें- कौन मारेगा बाज़ी? दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

यह भी पढ़ें: CSKvs SRH IPL 2026: कप्तान पैट कमिंस ने बरपाया कहर, मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में हार्दिक को पछाड़ा, अब नजरें शेन वॉर्न पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com