IPL 2026 Orange Cap Race: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एमिलिनेटर मुकाबले में 97 रनों की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ना सिर्फ ऑरेप कैप हासिल किया बल्कि एक बड़ी लीड भी ले ली है. वैभव के अब 15 मैचों के बाद 680 अंक हैं. राजस्थान अब गुजरात का सामना करेगी. न्यू चंडीगढ़ की विजेता अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी. अगर गुजरात जीती, तो उसके बाद एक और मैच होगा और अगर राजस्थान जीती तो उसकी भी यही स्थिति होगी. ऐसे में इसकी संभावना अधिक बनी हुई है कि या तो गुजरात या फिर राजस्थान के धुरंधर के पास इस सीजन की ऑरेज कैप आएगी.
एक झटके में 3 महारथी बाहर
हैदराबाद की हार के साथ ही हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ऑरेप कैप की रेस से बाहर हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में क्लासेन तीसरे स्थान पर हैं. जबकि ईशान पांचवें और अभिषेक सातवें स्थान पर हैं. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं है.
- हेनरिक क्लासेन: 15 पारी |624 रन
- ईशान किशन: 15 पारी | 602 रन
- अभिषेक शर्मा: 15 पारी | 563 रन
अब इन धुरंधरों के बीच रेस
हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अब रेस में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन, शुभमन गिल और विराट कोहली बचे हैं. इन चारों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज, जब तक असाधारण प्रदर्शन ना करें, वह वैभव को पार नहीं कर पाएगा. साई सुदर्शन और वैभव सूर्यवंशी के बीच अधिक अंतर है नहीं. अगर गुजरात जीतने में सफल हुई तो सुदर्शन और गिल इस रेस में आगे निकल सकते हैं. लेकिन अगर राजस्थान जीती और वैभव का बल्ला चला तो इन दोनों के लिए 15 साल के युवा सनसनी को पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा. जबकि विराट कोहली के पास एक पारी है. फिलहाल विराट और ऑरेज कैप के बीच 80 रनों का फासला है और दूसरे क्वालीफायर के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कोहली को ऑरेज कैप के लिए कितने रन बनाने होंगे.
- वैभव सूर्यवंशी: 15 पारी | 680 रन
- साई सुदर्शन: 15 पारी | 652 रन
- शुभमन गिल: 15 पारी | 618 रन
- विराट कोहली: 15 पारी | 600 रन
किसके सिर सजेगा ताज
इस साल लीग का सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन होगा, इसका फैसला इस पर अधिक निर्भर करेगा कि दूसरा क्वालीफायर कौन जीतता है. लेकिन अगर टेबल देखें को फिलहाल साई सुदर्शन और वैभव के बीच जबरदस्त रेस चल रही है. साई सुदर्शन भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और वो पूरी कोशिश करेंगे कि इसे हासिल करें, जबकि वैभव की पीछे नहीं रहना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: यूनिवर्स बॉस की दहशत Vs बेबी बॉस का खौफ, वैभव के 97 Vs क्रिस गेल के 175 रन-दोनों पारियों में कौन बेहतर?
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज के मालिक हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानिए कितने करोड़ कमा चुके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं